• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

‘जॉली एलएलबी 3’ के ट्रेलर लॉन्च पर मचा घमासान – अक्षय बोले कानपुर चाहिए, अरशद ने कहा कुछ और!

अक्षय कुमार और अरशद वारसी पहली बार आमने-सामने आने वाले हैं 'जॉली एलएलबी 3' में, लेकिन असली लड़ाई कोर्ट में नहीं – ट्रेलर लॉन्च की जगह को लेकर छिड़ गई है! एक कहता है कानपुर, दूसरा अड़ा है मेरठ पर. अब फैसला आपके हाथ में है – किसका शहर बनेगा ट्रेलर लॉन्च की जगह? जवाब देगा सिर्फ आपका वोट!

  • Samachaar Desk | 01 Sep 2025 08:19 PM
‘जॉली एलएलबी 3’ के ट्रेलर लॉन्च पर मचा घमासान – अक्षय बोले कानपुर चाहिए, अरशद ने कहा कुछ और!

बॉलीवुड के दो मंझे हुए कलाकार अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक बार फिर दर्शकों को हंसी और अदालत की बहसों से भरपूर मनोरंजन देने आ रहे हैं – फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ के जरिए. ये फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और फैंस की उत्सुकता चरम पर है. लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही एक दिलचस्प बहस सुर्खियों में है – ट्रेलर लॉन्च कहां हो?

दरअसल, फिल्म में अक्षय कुमार निभा रहे हैं जॉली मिश्रा, जो कि कानपुर से ताल्लुक रखते हैं. वहीं अरशद वारसी बने हैं जॉली त्यागी, जो मेरठ के वासी हैं. ऐसे में दोनों कलाकारों के बीच इस बात को लेकर टकराव हो गया है कि फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कानपुर में हो या मेरठ में?

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी स्टार स्टूडियोज ने इस बहस को और दिलचस्प बनाते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में अक्षय और अरशद अपने-अपने शहर का पक्ष रखते हुए बहस करते दिखाई दे रहे हैं. तभी एंट्री होती है जज साहब की – यानी सौरभ शुक्ला की, जो फिल्म में भी जज की भूमिका निभा रहे हैं। वे दोनों जॉली को शांत कराते हैं और फिर फैंस से पूछते हैं – ट्रेलर लॉन्च कानपुर में हो या मेरठ में?

इस वीडियो के साथ मेकर्स ने लिखा – कानपुर का स्वाद या मेरठ का अंदाज? जॉली मिश्रा Vs जॉली त्यागी – कहां हो ट्रेलर लॉन्च?” अब फैंस इंस्टाग्राम पर वोटिंग के जरिए अपनी राय दे सकते हैं.


जॉली एलएलबी सीरीज का सफर

'जॉली एलएलबी' फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2013 में हुई थी, जिसमें अरशद वारसी ने लीड रोल निभाया था. इसके बाद 2017 में आए सीक्वल में अक्षय कुमार ने कमान संभाली. अब तीसरे पार्ट में दोनों जॉली पहली बार आमने-सामने आने वाले हैं. तीनों फिल्मों का निर्देशन किया है सुभाष कपूर ने और सौरभ शुक्ला तीनों ही भागों का अहम हिस्सा रहे हैं.

अब फैसला आपके हाथ – ट्रेलर कहां लॉन्च हो?

क्या आप कानपुर की गलियों में जॉली मिश्रा की गूंज सुनना चाहेंगे या मेरठ की मिट्टी से निकली जॉली त्यागी की हुंकार? अब ये फैसला दर्शकों के हाथ में है. तो जाइए इंस्टाग्राम पर और अपने फेवरेट जॉली को सपोर्ट कीजिए!

संबंधित ख़बरें
Punjab floods

पंजाब में बाढ़ से भारी तबाही, एक महीने में 29 लोगों की मौत और लाखों प्रभावित

Maratha

मराठा आरक्षण विरोध पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 2 सितंबर तक खाली होंगी मुंबई की सड़कें

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट जज संजीव कुमार सिंह को किया निलंबित

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home