• Monday, May 04, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

फैंस के लिए राहत की खबर, धर्मेंद्र की हालत ठीक है, अफवाहों पर टीम ने दिया करारा जवाब!

Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए भर्ती हैं. वेंटिलेटर की अफवाह गलत है, उनकी तबीयत ठीक है और परिवार चिंता नहीं कर रहा.

  • Samachaar Desk | 10 Nov 2025 07:01 PM
फैंस के लिए राहत की खबर, धर्मेंद्र की हालत ठीक है, अफवाहों पर टीम ने दिया करारा जवाब!

Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए भर्ती हैं. वेंटिलेटर की अफवाह गलत है, उनकी तबीयत ठीक है और परिवार चिंता नहीं कर रहा.

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उनकी तबीयत गंभीर हो गई है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. हालांकि, धर्मेंद्र के बेटे और अभिनेता सनी देओल की टीम ने इस खबर को पूरी तरह से खारिज कर दिया है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सनी देओल की टीम ने एक बयान जारी कर कहा कि धर्मेंद्र की सेहत में सुधार हो रहा है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं. बयान में कहा गया, हमेशा की तरह इस बार भी कुछ अफवाहें फैलाई जा रही हैं. सर की हालत में सुधार हो रहा है. चिंता की कोई बात नहीं है. वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और सुरक्षित हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स को बताया फेक

इंडियन एक्सप्रेस ने भी सूत्रों के हवाले से धर्मेंद्र के वेंटिलेटर पर होने की खबरों को गलत बताया. रिपोर्ट में कहा गया कि यह पूरी खबर झूठी है. धर्मेंद्र अस्पताल में करीब एक हफ्ते से भर्ती हैं, लेकिन वे वेंटिलेटर पर नहीं हैं. वहीं, सनी देओल भी सुबह धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल गए थे और अब वापस लौट चुके हैं, रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अगर धर्मेंद्र की स्थिति गंभीर होती, तो पूरा परिवार उनके पास होता.

हेमा मालिनी ने दी जानकारी

धर्मेंद्र की पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी भी उनकी हालत के बारे में अपडेट देने अस्पताल पहुंचीं. उन्होंने कहा, हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. हेमा मालिनी का यह बयान फैंस को दिलासा देने वाला रहा.

धर्मेंद्र का अस्पताल में रहना सामान्य

धर्मेंद्र 31 अक्टूबर को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे. उस समय उनकी टीम ने भी हिंदुस्तान टाइम्स को बताया था कि अभिनेता बिल्कुल ठीक हैं. टीम ने कहा था कि धर्मेंद्र नियमित चेकअप के लिए समय-समय पर अस्पताल आते रहते हैं. उनके अस्पताल में होने की कुछ तस्वीरें या दौरा देखकर फैंस ने चिंता जताई थी, लेकिन वास्तविकता में उनकी तबीयत ठीक है.

फैंस के लिए राहत

धर्मेंद्र की टीम और परिवार ने लगातार यह स्पष्ट किया है कि अफवाहों में आने की जरूरत नहीं है. एक्टर स्वस्थ हैं और अपनी रूटीन जांच के लिए अस्पताल में हैं. फैंस को धैर्य रखने और अफवाहों पर विश्वास न करने की सलाह दी गई है.

संबंधित ख़बरें
Bihar Election 2025

Bihar Election 2025: स्ट्रांग रूम खोले जाएंगे 14 नवंबर को, जानें कब आएंगे नतीजे और कैसे तय होगा सत्ता का खेल!

MS Dhoni

3 लाख की बाइक पर धोनी का साइन… अब कीमत 3 करोड़! देखें वायरल वीडियो और जानें पूरा मामला

Bihar Election 2025

बिहार में तेजस्वी की सरकार? ओपी राजभर का बड़ा दावा, जब ज्यादा वोटिंग होती है तब लालू यादव… पढ़ें!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home