• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Bihar

Bihar Election 2025: स्ट्रांग रूम खोले जाएंगे 14 नवंबर को, जानें कब आएंगे नतीजे और कैसे तय होगा सत्ता का खेल!

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 की मतगणना 14 नवंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी. ईवीएम की सुरक्षा, तीन-स्तरीय इंतजाम और सीसीटीवी निगरानी के बीच प्रशासन पूरी तरह तैयार है. जानें कैसे होगी गिनती और कब आएंगे नतीजे.

  • Samachaar Desk | 10 Nov 2025 02:12 PM
Bihar Election 2025: स्ट्रांग रूम खोले जाएंगे 14 नवंबर को, जानें कब आएंगे नतीजे और कैसे तय होगा सत्ता का खेल!

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है और अब राज्य की निगाहें दूसरे चरण और मतगणना पर टिकी हैं. चुनाव आयोग ने मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं. दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा, जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर की सुबह 8 बजे से शुरू की जाएगी.

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

चुनाव आयोग ने मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर कड़े इंतज़ाम किए हैं. मुजफ्फरपुर में मतगणना के लिए बाजार समिति परिसर को चुना गया है, जहां तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?
  • बाहरी घेरे में बिहार पुलिस के जवान तैनात रहेंगे.
  • बीच वाले घेरे में बिहार SAP बल तैनात किए गए हैं.
  • सबसे अंदरूनी घेरे की जिम्मेदारी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के हाथों में होगी.

प्रवेश द्वारों पर कड़ी फ्रिस्किंग (तलाशी) की जाएगी और पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी स्तर पर सुरक्षा में चूक न हो सके.

पारदर्शिता के लिए सख्त निगरानी

चुनाव आयोग ने कहा है कि मतगणना की पारदर्शिता में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी. स्ट्रांग रूम को उच्चतम सुरक्षा मानकों के तहत तैयार किया गया है, जहां केवल अधिकृत अधिकारियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी. मतदान प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी लगातार तैयारियों में जुटे हैं ताकि 14 नवंबर को मतगणना बिना किसी बाधा के पूरी हो सके.

सुबह 8:30 बजे से आने लगेंगे शुरुआती रुझान

सूत्रों के मुताबिक, सुबह 8:30 बजे के बाद शुरुआती रुझान सामने आने लगेंगे.

  • सकरा और मीनापुर विधानसभा क्षेत्रों की गिनती पहले पूरी होने की संभावना है.
  • जबकि मुजफ्फरपुर और गायघाट सीटों की गिनती सबसे अंत में पूरी होगी.

पोस्टल बैलेट से शुरू होगी गिनती

  • मतगणना का पहला चरण पोस्टल बैलेट की गिनती से शुरू होगा.
  • सकरा और मीनापुर में सबसे कम बूथ होने के कारण यहां लगभग 25 राउंड में गिनती पूरी हो जाएगी.
  • वहीं, मुजफ्फरपुर और गायघाट में अधिक बूथ होने के कारण करीब 30 राउंड तक गिनती चलेगी.

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

प्रशासन और चुनाव आयोग दोनों मतगणना को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं. लक्ष्य है कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो. 14 नवंबर की शाम तक बिहार के नए राजनीतिक समीकरण सामने आने की उम्मीद है.

टैग्स:
  • Bihar Assembly Elections
संबंधित ख़बरें
Rekha Gupta

दिल्ली में अगले महीने शुरू होंगे 187 आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान

Adil Ahmad Rather

NCR में आतंकी जाल का पर्दाफाश! डॉक्टर के ठिकाने से 350 किलो विस्फोटक और AK-47 बरामद, जांच में चौकाने वाले खुलासे

Yogi Adityanath

बच्चों को देशभक्ति सिखानी है… CM योगी का बड़ा ऐलान, अब यूपी के हर स्कूल में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home