• Saturday, May 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Boney Kapoor Turns 70: कपूर फैमिली ने धूमधाम से मनाया बर्थडे, अंशुला ने शेयर की पार्टी की तस्वीरें

Boney Kapoor Birthday Celebration: बॉलीवुड फिल्ममेकर बोनी कपूर ने परिवार संग अपना 70वां जन्मदिन मनाया. बेटी अंशुला कपूर ने सोशल मीडिया पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और पिता के लिए एक भावुक नोट शेयर किया.

  • Samachaar Desk | 11 Nov 2025 07:03 PM
Boney Kapoor Turns 70: कपूर फैमिली ने धूमधाम से मनाया बर्थडे, अंशुला ने शेयर की पार्टी की तस्वीरें

Boney Kapoor Birthday Celebration: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर आज यानी 11 नवंबर को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनके बच्चों ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के लिए प्यार और शुभकामनाओं से भरे संदेश साझा किए. खासतौर पर उनकी बड़ी बेटी अंशुला कपूर ने पिता के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें फैंस के साथ साझा कीं, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

अंशुला कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता बोनी कपूर के जन्मदिन की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में बोनी कपूर अपने परिवार और भाईयों के साथ खुश नजर आ रहे हैं. एक फोटो में वे केक काटते हुए दिखे, जबकि दूसरी तस्वीरों में वे अपनी बेटियों अंशुला, जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ पोज देते हुए दिखाई दिए. पार्टी में बोनी कपूर के दोनों भाई अनिल कपूर और संजय कपूर भी मौजूद थे. पूरी कपूर फैमिली इस खास मौके पर एक साथ नजर आई. माहौल में खुशी और अपनापन साफ झलक रहा था.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

पिता के लिए अंशुला का भावुक संदेश

अंशुला ने तस्वीरों के साथ एक भावुक नोट भी लिखा. उन्होंने लिखा - मैं जहां भी जाती हूं, कोई ना कोई आपकी दयालुता, उदारता और गर्मजोशी की बात करता है. आपने दुनिया को बहुत सारा प्यार दिया है और मुझे उम्मीद है कि आज ये सब आपको लौटकर मिलेगा. जन्मदिन मुबारक हो पापा, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं.

View this post on Instagram

A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor)


अंशुला का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. फैंस और सेलेब्रिटीज दोनों ही इस पर कमेंट करते हुए बोनी कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

बोनी कपूर का परिवार और बच्चे

बोनी कपूर ने दो शादियां की थीं. उनकी पहली पत्नी मोना कपूर थीं, जिनसे उनके दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं. इसके बाद बोनी कपूर ने मशहूर अदाकारा श्रीदेवी से शादी की. इस शादी से उनकी दो बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हुईं.

आज जाह्नवी और खुशी दोनों ही बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर चुकी हैं, जबकि अर्जुन कपूर भी फिल्मों में सक्रिय हैं.

परिवार संग बोनी कपूर का खास दिन

बोनी कपूर का 70वां जन्मदिन उनके लिए यादगार बन गया. परिवार, बच्चों और भाईयों के साथ बिताया गया यह दिन उनके जीवन की एक खूबसूरत याद बन गया. कपूर परिवार की ये तस्वीरें यह साबित करती हैं कि चाहे कितनी भी व्यस्त जिंदगी क्यों न हो, परिवार के साथ बिताए पल हमेशा सबसे खास होते हैं.

संबंधित ख़बरें
Skincare Tips

Skin Care Tips: दिल्ली की जहरीली हवा से स्किन बचाना है? अपनाएं ये आसान घरेलू टिप्स!

Red Fort Blast

Red Fort Blast: दिल्ली में आतंक की साजिश? लाल किला धमाके के बाद NIA जांच में जुटी, हाई अलर्ट पर पूरा राजधानी!

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 में बढ़ा हंगामा, अमाल और तान्या की तकरार से गरमाया घर, फिनाले से पहले कैप्टेंसी टास्क में बवाल!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home