• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर संग दिखाया प्यार का नया अंदाज, हाथ पर गुदवाया स्पेशल टैटू

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने रिश्ते को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. दोनों ने हाथों पर आधी-आधी लाइन वाला टैटू बनवाया, जो हाथ मिलाते ही एक हो जाता है.

  • Samachaar Desk | 05 Oct 2025 09:43 PM
सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर संग दिखाया प्यार का नया अंदाज, हाथ पर गुदवाया स्पेशल टैटू

बॉलीवुड के खूबसूरत कपल्स की बात हो और सोनाक्षी सिन्हा–जहीर इकबाल का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. यह जोड़ी अपने फनी रील्स, मस्तीभरी तस्वीरों और गहरे रिश्ते को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती है. इस बार भी दोनों ने अपने एक प्यारे से जेस्चर से फैंस का दिल जीत लिया है - उन्होंने अपने हाथों पर एक खास टैटू गुदवाया है, जो उनके रिश्ते की गहराई को खूबसूरती से दर्शाता है.

हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति जहीर इकबाल संग एक तस्वीर साझा की, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. तस्वीर में दोनों के हाथों पर बना टैटू साफ दिखाई दे रहा है. दिलचस्प बात यह है कि यह टैटू अधूरा-सा है- लेकिन जब दोनों अपने हाथ मिलाते हैं, तो यह एक खूबसूरत लाइन में बदल जाता है. यह डिजाइन उनके प्यार और एक-दूसरे के पूरक होने का प्रतीक है. फैंस इस तस्वीर को देखकर कपल की तारीफों के पुल बांध रहे हैं. हर कोई उनके इस अनोखे टैटू को रोमांटिक और सेंसिटिव बता रहा है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार

सोनाक्षी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘एक-दूसरे की लाइफलाइन…’ यह छोटा-सा कैप्शन भी उनके रिश्ते की गहराई को बखूबी बयां करता है. कुछ ही घंटों में इस पोस्ट पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं और कमेंट सेक्शन में फैंस का प्यार झलक रहा है.

एक यूजर ने लिखा, ‘बेस्ट कपल… आपकी मस्तीभरी वाइब्स बहुत पसंद आती हैं.’ दूसरे ने कमेंट किया, ‘नजर ना लगे आप दोनों को.’ वहीं एक फैन ने लिखा, ‘ये बहुत प्यारा है, भगवान आप दोनों को हमेशा खुश रखे.’ यह साफ है कि सोनाक्षी और जहीर की जोड़ी लोगों के दिलों पर राज कर रही है.

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)


कब और कैसे बंधे थे शादी के बंधन में?

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने सात साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद जून 2024 में शादी की थी. दोनों ने मुंबई में अपने घर पर सादगी से रजिस्टर्ड मैरिज की थी. शादी के बाद भले ही सोनाक्षी को सोशल मीडिया पर कुछ ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस कपल ने हमेशा पॉजिटिविटी और प्यार से जवाब दिया.

आज दोनों अपने रिश्ते को खुले दिल से जी रहे हैं और हर मौके पर फैंस के साथ अपनी खुशी शेयर करते हैं. सोनाक्षी-जहीर का यह टैटू सिर्फ एक डिजाइन नहीं, बल्कि उनके रिश्ते की मजबूती और एक-दूसरे के प्रति समर्पण का प्रतीक है.

संबंधित ख़बरें
sharad purnima

Sharad Purnima 2025 Date : इस साल कब है शरद पूर्णिमा, क्यों रखी जाती है खीर चांदनी में?

camera

WiFi भूल जाएं! SIM कार्ड वाले CCTV कैमरे से कहीं से भी करें लाइव मॉनिटरिंग

nilgiri mountain

नीला जादू! नीलगिरी पहाड़ियां क्यों दिखती हैं नीली? जानिए ब्लू माउंटेन का रहस्य

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home