• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Bigg Boss 19: तान्या और नीलम की सलमान खान ने सबके सामने लगाई क्लास, अशनूर पर किए गए कमेंट से मचा हंगामा!

Bigg Boss 19 Promo: Bigg Boss 19 में सलमान खान ने तान्या मित्तल और नीलम गिरी की जमकर क्लास लगाई. दोनों ने अशनूर कौर को बॉडी शेम किया था, जिस पर सलमान ने उन्हें सबक सिखाया.

  • Samachaar Desk | 01 Nov 2025 02:28 PM
Bigg Boss 19: तान्या और नीलम की सलमान खान ने सबके सामने लगाई क्लास, अशनूर पर किए गए कमेंट से मचा हंगामा!

‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड के वार में इस बार सलमान खान के गुस्से का शिकार बनीं तान्या मित्तल और नीलम गिरी. दोनों ने घर की कंटेस्टेंट अशनूर कौर को लेकर कुछ ऐसी बातें कही थीं, जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया. सलमान ने शो में दोनों की जमकर क्लास लगाई और साफ कहा कि किसी को बॉडी शेम करने का हक किसी को नहीं है.

अशनूर को कहा “मोटी-डायनासोर”

दरअसल, बीते हफ्ते तान्या और नीलम ने अशनूर कौर के लुक्स को लेकर मजाक उड़ाया था. दोनों ने उन्हें “हाथी जैसी”, “डायनासोर”, “मोटी” और “फज जैसी शक्ल वाली” कहा था. यही नहीं, उन्होंने ये तक कह दिया कि अशनूर के कपड़े उन पर जंचते नहीं हैं. इन कमेंट्स के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तान्या और नीलम की जमकर आलोचना की.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सलमान खान का फूटा गुस्सा

वीकेंड के वार के एपिसोड में सलमान खान ने तान्या और नीलम से सीधे सवाल किया, “अशनूर कैसी लग रही हैं?” दोनों ने कहा कि “वो बहुत प्यारी लग रही हैं, प्रिंसेस लग रही हैं.” इस पर सलमान ने तीखा जवाब देते हुए कहा, “अच्छा नीलम, आपको अपनी चुगली पर बहुत गर्व है? तान्या, आपने कहा था हाथी जैसी, डायनासोर जैसी, मोटी... ये हक किसने दिया आपको किसी को इस तरह बोलने का?”

Bigg Boss 19: Ashnoor ke baare mein discuss karna pada Tanya aur Neelam ko mehenga! Salman ne li Weekend Ka Vaar par unki class. pic.twitter.com/mbE4cH7DZa

— BiggBoss24x7 (@BB24x7_) October 31, 2025

सलमान ने दोनों को सख्त लहजे में चेतावनी दी कि बॉडी शेमिंग जैसी हरकतें किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी.

अशनूर हुईं इमोशनल

सलमान की बात सुनकर अशनूर खुद को रोक नहीं पाईं और इमोशनल हो गईं. उन्होंने कहा, “शेम ऑन यू तान्या!” अशनूर की आंखों में आंसू देखकर बाकी घरवाले भी चुप हो गए. इस घटना के बाद अशनूर के लिए दर्शकों में भी काफी सहानुभूति देखने को मिली.

गौहर खान ने भी जताया गुस्सा

इस मामले पर एक्ट्रेस गौहर खान ने भी सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि “बॉडी शेमिंग बिल्कुल गलत है.” उन्होंने सभी से अपील की कि दया, आत्म-सम्मान और सकारात्मकता को अपनाएं. गौहर ने कहा, “असली खूबसूरती चेहरे में नहीं, बल्कि इंसान के दिल में होती है.”

फैंस बोले — “सलमान ने किया सही”

फैंस ने सलमान खान की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्होंने सही वक्त पर सही बात कही. सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं, “सलमान हमेशा सही के साथ खड़े रहते हैं, बॉडी शेमिंग बर्दाश्त नहीं की जा सकती.”

संबंधित ख़बरें
Dularchand Yadav

मोकामा हत्याकांड में बड़ा खुलासा! गोली नहीं, फेफड़ा फटने से हुई थी जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की मौत!

Srikakulam Temple Stampede

एकादशी पर काल बनकर टूटी भीड़! आंध्र प्रदेश के मंदिर में भगदड़ से 9 श्रद्धालुओं की मौत, मचा हाहाकार

Nitish Kumar

नीतीश कुमार का भावुक वीडियो संदेश… ‘20 साल की मेहनत बेकार न जाने दें, जंगलराज नहीं चाहिए बिहार को!’

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home