• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

एकादशी पर काल बनकर टूटी भीड़! आंध्र प्रदेश के मंदिर में भगदड़ से 9 श्रद्धालुओं की मौत, मचा हाहाकार

Srikakulam Temple stampede: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में वेंकटेश्वर मंदिर में एकादशी के दिन भगदड़ मच गई. हादसे में 9 लोगों की मौत और कई घायल. सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक, जांच के आदेश जारी.

  • Samachaar Desk | 01 Nov 2025 01:02 PM
एकादशी पर काल बनकर टूटी भीड़! आंध्र प्रदेश के मंदिर में भगदड़ से 9 श्रद्धालुओं की मौत, मचा हाहाकार

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा में स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को एकादशी के अवसर पर बड़ा हादसा हो गया. भारी भीड़ के बीच मंदिर में भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और कई श्रद्धालु घायल हो गए.

दर्शन के लिए उमड़ी थी भारी भीड़

कार्तिक मास की एकादशी पर हजारों श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे. भीड़ इतनी बढ़ गई कि मंदिर प्रबंधन और पुलिस नियंत्रण खो बैठे. अचानक धक्का-मुक्की शुरू हुई और लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे. देखते ही देखते माहौल अफरातफरी में बदल गया. कई लोग कुचल गए, जबकि कुछ को गंभीर चोटें आईं. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक

राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा, “काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ बेहद दुखद है. श्रद्धालुओं की मौत हृदयविदारक है.” सीएम ने अधिकारियों को घायलों के इलाज के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने और घटना की जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी करने का निर्देश भी दिया है.

శ్రీకాకుళం జిల్లాలోని కాశీబుగ్గ వెంకటేశ్వర ఆలయంలో తొక్కిసలాట ఘటన కలచివేసింది. ఈ దురదృష్టకర ఘటనలో భక్తులు మరణించడం అత్యంత విషాదకరం. మృతుల కుటుంబాలకు ప్రగాఢ సానుభూతిని తెలియజేస్తున్నాను. గాయాల పాలైన వారికి మేలైన సత్వర చికిత్స అందించాలని అధికారులను ఆదేశించాను. ఘటనా స్థలానికి వెళ్లి…

— N Chandrababu Naidu (@ncbn) November 1, 2025

सरकार ने दी जांच के आदेश

आंध्र प्रदेश CMO की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह घटना एकादशी पर अत्यधिक भीड़ की वजह से हुई. सरकार ने बताया कि पुलिस और प्रशासनिक टीमें लगातार काम में जुटी हैं और हालात को काबू में लाने के प्रयास जारी हैं.

मंत्री अचन्नायडू पहुंचे मौके पर

राज्य के कृषि मंत्री के. अचन्नायडू तुरंत मंदिर पहुंचे और अधिकारियों से बात कर स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार सभी घायलों को सर्वोत्तम इलाज देगी और घटना की विस्तृत जांच कराई जाएगी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो.

श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर की यह घटना आंध्र प्रदेश के लिए एक बड़ा सबक साबित हो सकती है कि धार्मिक आयोजनों में भीड़ नियंत्रण के लिए सख्त प्रबंधन और सुरक्षा इंतजाम कितने जरूरी हैं. सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं, लेकिन शोक में डूबे परिवारों के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है.

संबंधित ख़बरें
1 November 2025 Ka Rashifal

1 November Ka Rashifal: कौन सी राशि चमकाएगी किस्मत, किसे रखनी होगी सावधानी?

Kapurthala police

कपूरथला पुलिस ने किया जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Dularchand Yadav

मोकामा हत्याकांड में बड़ा खुलासा! गोली नहीं, फेफड़ा फटने से हुई थी जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की मौत!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home