• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

नीतीश कुमार का भावुक वीडियो संदेश… ‘20 साल की मेहनत बेकार न जाने दें, जंगलराज नहीं चाहिए बिहार को!’

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने जनता से भावुक अपील की. कहा— 20 साल की मेहनत बेकार न जाने दें. जंगलराज खत्म कर बिहार को विकास के रास्ते पर लाया है.

  • Samachaar Desk | 01 Nov 2025 01:44 PM
नीतीश कुमार का भावुक वीडियो संदेश… ‘20 साल की मेहनत बेकार न जाने दें, जंगलराज नहीं चाहिए बिहार को!’

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक वीडियो संदेश जारी कर जनता से सीधा संवाद किया. चुनाव के पहले चरण से सिर्फ पांच दिन पहले, 1 नवंबर को जारी इस वीडियो में नीतीश कुमार ने अपने 20 साल के शासनकाल की उपलब्धियों को याद दिलाया और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा.

“ईमानदारी और मेहनत से किया जनता के लिए काम”

नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने पिछले दो दशकों में पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ बिहार की सेवा की है. उन्होंने कहा, “हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, कृषि और रोजगार जैसे सभी क्षेत्रों में सुधार लाया है. पहले बिहार पिछड़ेपन का प्रतीक था, अब यह विकास की मिसाल बन चुका है.”

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

“जंगलराज खत्म किया, महिलाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा”

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके शासन में बिहार ‘जंगलराज’ की स्थिति में था. उन्होंने दावा किया कि एनडीए सरकार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत किया, जिसके चलते अब महिलाएं रात में भी निडर होकर बाहर निकल सकती हैं. “पहले लोग रात में सफर करने से डरते थे, लेकिन आज महिलाएं सुरक्षित महसूस करती हैं,” उन्होंने कहा.

प्रिय प्रदेशवासियो,

आइए मिलकर बनाएं नया बिहार।@NitishKumar #Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited #25Se30FirSeNitish pic.twitter.com/XxTqqVaWTp

— Janata Dal (United) (@Jduonline) November 1, 2025

“अब बिहारी कहलाना गर्व की बात”

जदयू प्रमुख ने कहा कि पहले ‘बिहारी’ कहलाना लोगों के लिए शर्म की बात थी, लेकिन अब यह सम्मान की पहचान बन गया है. नीतीश कुमार ने कहा, “हमने बिहार को पिछड़ेपन के अंधेरे से निकालकर आत्मसम्मान और विकास के रास्ते पर लाया है.”

उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए सरकार ने हर वर्ग के लोगों — हिंदू, मुस्लिम, पिछड़े, दलित, महादलित — सभी के लिए काम किया है, न कि किसी एक परिवार या जाति के लिए.

“केंद्र और राज्य की NDA सरकार मिलकर कर रही विकास”

नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की और कहा कि बिहार को केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिला है. “एनडीए की दोनों सरकारें मिलकर राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं. विकास की गति अब पहले से कई गुना तेज हुई है,” उन्होंने कहा.

“फिर मौका दें, बिहार को बनाएंगे अग्रणी राज्य”

नीतीश कुमार ने जनता से अपील की कि वे बड़ी संख्या में मतदान करें और एनडीए को एक और मौका दें. उन्होंने कहा, “अगर हमें दोबारा मौका मिला, तो बिहार को देश के सबसे अग्रणी राज्यों में शामिल करेंगे.”

बिहार चुनाव 2025:

पहले चरण का मतदान — 6 नवंबर

दूसरे चरण का मतदान — 11 नवंबर

नतीजों की घोषणा — 14 नवंबर

टैग्स:
  • Bihar Election 2025
संबंधित ख़बरें
Kapurthala police

कपूरथला पुलिस ने किया जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Dularchand Yadav

मोकामा हत्याकांड में बड़ा खुलासा! गोली नहीं, फेफड़ा फटने से हुई थी जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की मौत!

Srikakulam Temple Stampede

एकादशी पर काल बनकर टूटी भीड़! आंध्र प्रदेश के मंदिर में भगदड़ से 9 श्रद्धालुओं की मौत, मचा हाहाकार

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home