• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Bigg Boss 19 : 'वीकेंड का वार' पर सलमान खान का फूटेगा गुस्सा; अमाल, अभिषेक और अशनूर की लगेगी क्लास

Bigg Boss 19 में अमाल मलिक और अभिषेक बजाज की जोरदार लड़ाई ने माहौल गर्मा दिया. कैप्टेंसी टास्क से शुरू हुआ विवाद धमकी और गाली तक पहुंचा, जिस पर वीकेंड में सलमान ने सख्त फटकार लगाई.

  • Samachaar Desk | 04 Oct 2025 07:57 PM
Bigg Boss 19 : 'वीकेंड का वार' पर सलमान खान का फूटेगा गुस्सा; अमाल, अभिषेक और अशनूर की लगेगी क्लास

Bigg Boss 19 : बिग बॉस 19 का हर एपिसोड लोगों के लिए एक नए ड्रामे और विवाद से भरा होता जा रहा है. जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट्स के बीच का माहौल और भी गरमाता जा रहा है. इस हफ्ते घर के अंदर अभिषेक बजाज और म्यूजिक डायरेक्टर अमाल मलिक के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई ने सभी को हिलाकर रख दिया. इस झगड़े का असर अब वीकेंड के वार में भी साफ दिखने वाला है, जहां सलमान खान खुद गुस्से में नजर आ रहे हैं.

शो के ताजा प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान खान इस बार किसी भी कंटेस्टेंट को बख्शने के मूड में नहीं हैं. उन्होंने मंच पर आते ही कहा - पट्टा बांधने का टाइम आ गया है… इसके बाद उन्होंने अमाल मलिक, अभिषेक बजाज और अशनूर कौर की जमकर क्लास लगाई. सलमान ने खासकर अशनूर को उनके एरोगेंट रवैये के लिए खूब खरी-खोटी सुनाई.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

अमाल-अभिषेक की भिड़ंत से बिगड़ा माहौल

बीते एपिसोड में अमाल और अभिषेक के बीच हुई बहस इतनी बढ़ गई कि मामला गाली-गलौज से होते हुए लगभग हाथापाई तक पहुंच गया. अमाल ने गुस्से में अभिषेक को धमकी दी और कहा कि वो उनके 'परिवार को खत्म कर देंगे'. इस बयान ने घर का माहौल पूरी तरह बिगाड़ दिया. गुस्से में घरवालों ने अपने माइक उतार दिए और बिग बॉस के खिलाफ ही विरोध जताया.

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


कैप्टेंसी टास्क बना झगड़े की वजह

दरअसल, झगड़े की शुरुआत कैप्टेंसी टास्क के दौरान हुई थी. पहले केयरटेकर बने जीशान कादरी ने तान्या मित्तल को बुलाया, जिन्होंने नेहल को रेस से बाहर किया. फिर नेहल ने फरहाना को चुना, जिन्होंने तान्या को बाहर किया. इसके बाद अशनूर कौर के केयरटेकर बनने की बारी आई और यहीं से घर में विवाद का सिलसिला शुरू हो गया. अशनूर के निर्णयों पर अमाल और अभिषेक दोनों ने सवाल उठाए, जिससे बहस बेकाबू हो गई.

‘भाड़ में जाए टास्क और बिग बॉस!’ - अमाल मलिक

जब झगड़ा चरम पर पहुंचा, तो अमाल मलिक ने गुस्से में माइक फेंकते हुए कहा- 'भाड़ में जाए टास्क और बिग बॉस!' इस बयान ने घर के सभी सदस्यों को हैरान कर दिया. घरवालों ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन अमाल का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा था.

सलमान का सख्त एक्शन

अब वीकेंड के वार में सलमान खान इस पूरे विवाद पर सख्त एक्शन लेते दिखेंगे. प्रोमो में अमाल को सलमान के सामने भी ऊंची आवाज में बात करते हुए देखा गया, जिसके बाद सलमान का पारा और चढ़ गया. सलमान ने अमाल, अभिषेक और अशनूर- तीनों को उनके बर्ताव के लिए फटकार लगाई और साफ कहा कि “बिग बॉस का घर कोई धमकी देने की जगह नहीं है.”

संबंधित ख़बरें
Punjab News

मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला: आनंदपुर साहिब में पहली बार होगा पंजाब विधानसभा सत्र

Sargi

करवा चौथ 2025: सरगी की थाली में शामिल करें ये हेल्दी चीजें, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

fighter jet engine

क्या आप जानते हैं कि फाइटर जेट का इंजन कौन-कौन से देश में बनाया जाता है?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home