• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

करवा चौथ 2025: सरगी की थाली में शामिल करें ये हेल्दी चीजें, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

करवा चौथ 2025 में 9 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस व्रत में महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं. एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में फल, दही, नट्स, प्रोटीन और संतुलित भोजन जरूरी है.

  • Samachaar Desk | 04 Oct 2025 06:56 PM
करवा चौथ 2025: सरगी की थाली में शामिल करें ये हेल्दी चीजें, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

करवा चौथ का त्योहार हिंदू विवाहित महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. ये व्रत पति-पत्नी के प्रेम और अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है. इस साल करवा चौथ 9 अक्टूबर 2025, गुरुवार को मनाया जाएगा. इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं.

व्रत की शुरुआत सुबह सूर्योदय से पहले सरगी खाने से होती है. सरगी को शुभ शगुन माना जाता है, जो आमतौर पर सास द्वारा दी जाती है. लेकिन अक्सर महिलाएं सरगी में गलत खाद्य पदार्थ खा लेती हैं, जिससे दिनभर थकान, एसिडिटी या कमजोरी महसूस होती है. इसलिए जरूरी है कि सरगी की थाली पौष्टिक, हल्की और एनर्जी देने वाली हो. आइए जानते हैं डायटीशियन मोहिनी डोंगरे के सुझावों के अनुसार, सरगी में क्या शामिल करना चाहिए.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

फल रखें शरीर को हाइड्रेटेड

सरगी की शुरुआत फलों से करना सबसे अच्छा माना जाता है. सेब, केला, नारियल और संतरा जैसे फल वॉटर कंटेंट और फाइबर से भरपूर होते हैं. ये शरीर में नमी बनाए रखते हैं और पूरे दिन डिहाइड्रेशन से बचाते हैं. खासकर नारियल का पानी या ताजे फल दिनभर ताजगी बनाए रखने में मदद करते हैं.

दही रखें मिठाई की जगह

परंपरागत रूप से सरगी में मिठाई रखना शुभ माना जाता है, लेकिन अधिक मीठा खाने से ब्लड शुगर और इंसुलिन लेवल बढ़ सकता है. ऐसे में मिठाई की जगह दही लेना बेहतर विकल्प है. दही शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ एनर्जी बूस्टर का काम करता है. ये पेट को हल्का रखता है और पाचन तंत्र को भी संतुलित रखता है.

नट्स और ड्राई फ्रूट्स बनें एनर्जी का स्रोत

सरगी की थाली में बादाम, काजू, अखरोट, और खजूर जैसे नट्स जरूर शामिल करें. इनमें मौजूद हेल्दी फैट्स और प्रोटीन लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं और दिनभर एनर्जी देते हैं. खजूर फाइबर से भरपूर होता है, जिससे कब्ज जैसी समस्या से भी राहत मिलती है.

प्रोटीन से भरपूर भोजन करें शामिल

व्रत के दिन लंबा समय बिना खाए बिताना होता है, इसलिए प्रोटीन से भरपूर चीजें थाली में जरूर रखें. पनीर, सोया चंक्स, दाल के स्प्राउट्स या बेसन का चीला अच्छे विकल्प हो सकते हैं. ये शरीर को स्टैमिना देते हैं और एनर्जी लेवल को मेंटेन रखते हैं.

बहुत भारी या बहुत हल्का न खाएं

सरगी का सबसे महत्वपूर्ण नियम है- संतुलन. ना तो बहुत ज्यादा तला-भुना खाएं और ना ही बहुत हल्का. बहुत हैवी खाना थकान बढ़ा सकता है, जबकि बहुत लाइट खाना जल्दी भूख और कमजोरी का कारण बन सकता है. इसलिए फाइबर, प्रोटीन और फ्लूइड्स का सही मिश्रण रखें.

करवा चौथ का व्रत केवल आस्था नहीं, बल्कि शरीर और मन की परीक्षा भी है. अगर आप अपनी सरगी की थाली में पौष्टिक और संतुलित भोजन शामिल करती हैं, तो आप न केवल पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगी बल्कि शाम तक बिना थकान के इस पावन व्रत को पूर्ण कर पाएंगी.

संबंधित ख़बरें
Gold Rate Today

Gold Price: सोने की चमक पड़ी फीकी! दशहरा पर गिरा ज्वैलरी और बुलियन का कारोबार, ग्राहकों की बढ़ी चिंता

CM Rekha Gupta

दिल्ली में पूर्वोत्तर के छात्रों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता: सीएम रेखा गुप्ता

Punjab News

मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला: आनंदपुर साहिब में पहली बार होगा पंजाब विधानसभा सत्र

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home