• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Bigg Boss 19 में नेपोटिज्म की जंग! अमाल मलिक और गौरव खन्ना में जबरदस्त भिड़ंत, प्रोमो ने मचाई सनसनी!

‘बिग बॉस 19’ के नए प्रोमो में अमाल मलिक और गौरव खन्ना के बीच जोरदार बहस देखने को मिली. दोनों के बीच नेपोटिज्म को लेकर शुरू हुई बहस ने घर में नया बवाल खड़ा कर दिया है.

  • Samachaar Desk | 13 Nov 2025 04:10 PM
Bigg Boss 19 में नेपोटिज्म की जंग! अमाल मलिक और गौरव खन्ना में जबरदस्त भिड़ंत, प्रोमो ने मचाई सनसनी!

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अपने नए सीजन के साथ टीवी पर तहलका मचा रहा है. हर हफ्ते नए ड्रामे और झगड़ों के चलते शो लगातार चर्चा में बना हुआ है. अब शो से जुड़ा एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सिंगर अमाल मलिक और एक्टर गौरव खन्ना के बीच जमकर बहस देखने को मिल रही है. इस झगड़े ने पूरे घर का माहौल गर्मा दिया है और दर्शकों में भी एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

शो में बढ़ा बवाल

नए प्रोमो में बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को “अपॉर्चुनिटी डोर” का टास्क दिया है. इसी टास्क के दौरान अमाल मलिक और गौरव खन्ना के बीच बहस शुरू हो जाती है. प्रोमो में गौरव, अमाल से कहते हैं, "पहला दरवाजा जो अपॉर्चुनिटी का खुलता है, वो टैलेंट पर नहीं होता. वो इसलिए खुलता है क्योंकि तुम किसी सही आदमी को जानते हो." इस बात पर अमाल भड़क जाते हैं और पलटवार करते हुए कहते हैं, “भाई, आप कोई भी स्टार रख लो, इसी तरह की स्ट्रगल होती है एक आर्टिस्ट की. इसी तरह वो स्टार बनता है."

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

घर में उठा ‘नेपोटिज्म’ का मुद्दा

गौरव खन्ना यहीं नहीं रुके. उन्होंने जवाब देते हुए कहा, “जहां से तेरा स्ट्रगल शुरू हुआ है, वहां पर हम एक्सपायर करते हैं." उनकी इस बात से माहौल और गरम हो गया. इस दौरान मालती नाम की कंटेस्टेंट भी गौरव का साथ देती हैं और कहती हैं कि किसी को भी "फुट-इन-द-डोर मोमेंट" किसी पिता की मदद से नहीं मिला, बल्कि सभी ने खुद की मेहनत से जगह बनाई है. इस बहस के बाद घर में नेपोटिज्म यानी भाई-भतीजावाद का मुद्दा छिड़ गया है, जो अब आने वाले एपिसोड्स में और बड़ा रूप ले सकता है. 

दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता

शो के इस प्रोमो ने सोशल मीडिया पर भी धमाल मचा दिया है. ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर #BiggBoss19 और #AmaalMalik ट्रेंड करने लगे हैं. फैंस इस बहस पर अपनी राय दे रहे हैं. कुछ अमाल के सपोर्ट में हैं, तो कुछ गौरव को सही ठहरा रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस इस नए विवाद को कैसे संभालते हैं और क्या यह झगड़ा किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है या सिर्फ एक टास्क के दौरान बढ़ी गर्मा-गर्मी?

‘बिग बॉस 19’ का यह एपिसोड साफ दिखा रहा है कि शो में आने वाले दिनों में और भी ज्यादा ड्रामा, इमोशन और कॉन्ट्रोवर्सी देखने को मिलेगी. अमाल और गौरव के बीच की यह बहस घर के बाकी सदस्यों के रिश्तों पर भी असर डाल सकती है.

संबंधित ख़बरें
Amit Shah

दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग, अमित शाह ने रद्द किया गुजरात दौरा, देशभर में बढ़ाई गई चौकसी

Prashant Kishore

Bihar Chunav: एग्जिट पोल्स ने बढ़ाई प्रशांत किशोर की टेंशन! तेजस्वी को भी लग सकता है बड़ा झटका

Red Fort Blast

Red Fort Blast: अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर फंडिंग को लेकर ED की जांच, चार डॉक्टर गिरफ्तार!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home