• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Bihar

Bihar Chunav: एग्जिट पोल्स ने बढ़ाई प्रशांत किशोर की टेंशन! तेजस्वी को भी लग सकता है बड़ा झटका

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव के एग्जिट पोल्स में एनडीए को बढ़त, तेजस्वी यादव को झटका और प्रशांत किशोर पर दबाव. क्या पीके निभाएंगे राजनीति छोड़ने का वादा या बदलेंगे बयान?

  • Samachaar Desk | 13 Nov 2025 02:31 PM
Bihar Chunav: एग्जिट पोल्स ने बढ़ाई प्रशांत किशोर की टेंशन! तेजस्वी को भी लग सकता है बड़ा झटका

बिहार विधानसभा चुनाव के दो चरणों की जबरदस्त वोटिंग के बाद अब सबकी नजरें नतीजों पर टिकी हैं. एग्जिट पोल्स के मुताबिक, राज्य में एक बार फिर एनडीए की वापसी तय मानी जा रही है. आधे दर्जन से ज्यादा सर्वे एजेंसियों ने एनडीए को बंपर सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है. अगर यह सर्वे सच साबित हुए, तो इसका सबसे बड़ा असर दो नेताओं पर पड़ेगा महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (पीके) पर.

तेजस्वी को झटका, पीके पर दबाव

जहां तेजस्वी यादव के लिए यह नतीजे एक बड़ा राजनीतिक झटका साबित हो सकते हैं, वहीं प्रशांत किशोर के लिए यह उनके बयान पर टिके रहने की कठिन परीक्षा होगी. दरअसल, प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि जेडीयू को 25 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी. उन्होंने यहां तक कहा था कि अगर ऐसा हुआ, तो वे राजनीति छोड़ देंगे.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

एग्जिट पोल्स में एनडीए की बढ़त

अधिकांश एग्जिट पोल्स में भाजपा-जेडीयू गठबंधन को 150 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है. एक्सिस माय इंडिया सर्वे के अनुसार, एनडीए को 121 से 141 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को 98 से 118 सीटों पर बढ़त मिल सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेडीयू को 56 से 62 सीटें तक मिलने की संभावना जताई गई है. यदि नतीजे इन अनुमानों के करीब भी रहे, तो प्रशांत किशोर को अपनी कही बात पर कायम रहना पड़ेगा, यानी राजनीति छोड़ने या बयान से पलटने के बीच कोई एक रास्ता चुनना होगा.

क्या कहा था प्रशांत किशोर ने?

प्रशांत किशोर ने कई टीवी चैनलों पर अपने बयान को दोहराते हुए कहा था, “एनडीए की सरकार बिल्कुल नहीं आ रही है. नीतीश कुमार नवंबर के बाद मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे. जेडीयू को 25 से ज्यादा सीटें नहीं आएंगी. अगर आ गईं, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा.”

उन्होंने यह बयान न्यूज़ 24 और न्यूज 18 जैसे चैनलों पर खुले तौर पर दिया था. अब जब एग्जिट पोल्स उनके दावों के ठीक उलट जा रहे हैं, तो सबकी निगाहें इस पर हैं कि क्या पीके अपने शब्दों पर टिकेंगे या ‘यूटर्न’ लेंगे.

नतीजों से पहले बढ़ा सियासी रोमांच

बिहार में मतगणना से पहले सियासी हलचल तेज है. जनता, मीडिया और विपक्ष सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या एग्जिट पोल्स की भविष्यवाणियां सही साबित होंगी और क्या प्रशांत किशोर अपनी “राजनीति छोड़ने” वाली घोषणा पर अमल करेंगे.

टैग्स:
  • Bihar Assembly Elections
संबंधित ख़बरें
De De Pyaar De 2 Review

दे दे प्यार दे 2 रिव्यू: अजय देवगन और रकुल की केमिस्ट्री ने फिर जीता दिल, हंसी और इमोशन से भरी रोलर कोस्टर राइड!

Yogi Adityanath

महिलाओं के लिए बड़ी राहत, अब यूपी में रात्रिकालीन पाली में भी कर सकेंगी काम, योगी सरकार का बड़ा फैसला

Amit Shah

दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग, अमित शाह ने रद्द किया गुजरात दौरा, देशभर में बढ़ाई गई चौकसी

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home