• Saturday, Mar 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग, अमित शाह ने रद्द किया गुजरात दौरा, देशभर में बढ़ाई गई चौकसी

लाल किला धमाके के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई. NIA और IB अधिकारियों के साथ सुरक्षा की समीक्षा की गई. शाह ने गुजरात दौरा रद्द कर दिल्ली में रहकर हालात पर नजर रखने का फैसला किया.

  • Samachaar Desk | 13 Nov 2025 02:05 PM
दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग, अमित शाह ने रद्द किया गुजरात दौरा, देशभर में बढ़ाई गई चौकसी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके के बाद केंद्र सरकार पूरी तरह अलर्ट हो गई है. गुरुवार सुबह गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक बुलाई, जिसमें देश की प्रमुख जांच और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे.

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

बैठक में NIA के महानिदेशक, आईबी के डायरेक्टर, गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर शामिल हुए. इस दौरान आतंकी हमले की जांच की प्रगति रिपोर्ट पेश की गई. अधिकारियों ने शाह को बताया कि कैसे दिल्ली और देश के अन्य बड़े शहरों में सुरक्षा बढ़ाई जा रही है. गृह मंत्री ने निर्देश दिया कि सभी संवेदनशील इलाकों में चौकसी बढ़ाई जाए, खासकर उन जगहों पर जहां भीड़ अधिक रहती है जैसे रेलवे स्टेशन, मॉल और बाजार.

ये भी पढें

  • ♦ SRH पर फूटा फैंस का गुस्सा! पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर मचा बवाल, AI फोटो ने बढ़ाई मुश्किलें
  • ♦ रोजाना 8 घंटे AC चलाने पर बिजली बिल कितना बढ़ेगा? जानें 5 स्टार vs 3 स्टार AC का अंतर...!
  • ♦ ‘भूत बंगला’ से पहले जरूर देखें अक्षय कुमार की ये हॉरर कॉमेडी, तीसरी है लाजवाब

अमित शाह ने रद्द किया गुजरात दौरा

अमित शाह का गुरुवार को गुजरात दौरा तय था, जहां उन्हें अहमदाबाद फूड फेस्टिवल और इंटरनेशनल बुक फेस्टिवल का उद्घाटन करना था. हालांकि, दिल्ली धमाके की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने यह दौरा रद्द कर दिया. भाजपा के पदाधिकारियों ने बताया कि शाह अब इन कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ने की संभावना

गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के प्रवक्ता बिमल जोशी ने बताया कि गृह मंत्री को मेहसाणा की दूधसागर डेयरी में भी एक कार्यक्रम में शामिल होना था. हालांकि अब संभावना है कि वे इन कार्यक्रमों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भाग लेंगे ताकि दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी जारी रखी जा सके.

लाल किला धमाके के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में जोरदार धमाका हुआ था, जिसमें 12 लोगों की मौत और कई घायल हुए थे. इसके बाद से दिल्ली समेत पूरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. गृह मंत्री अमित शाह ने धमाके के बाद तुरंत घटना स्थल का दौरा किया था और जांच एजेंसियों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए थे.

देशभर में अलर्ट

अमित शाह ने मंगलवार को भी दो बार सुरक्षा समीक्षा बैठकें की थीं. अब गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों और महत्वपूर्ण सरकारी स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाई जाए ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके.

संबंधित ख़बरें
Delhi Blast

Red Fort Blast: दिल्ली ब्लास्ट आतंकी धमाका… मोदी कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, NIA करेगी जांच

De De Pyaar De 2 Review

दे दे प्यार दे 2 रिव्यू: अजय देवगन और रकुल की केमिस्ट्री ने फिर जीता दिल, हंसी और इमोशन से भरी रोलर कोस्टर राइड!

Yogi Adityanath

महिलाओं के लिए बड़ी राहत, अब यूपी में रात्रिकालीन पाली में भी कर सकेंगी काम, योगी सरकार का बड़ा फैसला

image
Most Viewed
Todays Weather 13 March update rain relief from heat in delhi north india

Todays Weather 13 March: गर्मी के बीच अचानक बदला मौसम का मिजाज! दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

supreme court concern over mandatory menstrual leave impact on women jobs

'कंपनी महिलाओं को...', देशभर में मेन्स्ट्रुअल लीव की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने कही ऐसी बात...!

dhurandhar 2 paid previews record ticket sales will it cross 100 crore opening

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले पार्ट को भी छोड़ा पीछे, प्रीव्यू शोज में कमाएं करोड़ों

akshay kumar 2026 horror comedy big bang special movies

‘भूत बंगला’ से पहले जरूर देखें अक्षय कुमार की ये हॉरर कॉमेडी, तीसरी है लाजवाब

रोजाना 8 घंटे AC चलाने पर बिजली बिल कितना बढ़ेगा? जानें 5 स्टार vs 3 स्टार AC का अंतर...!

SRH Controversy

SRH पर फूटा फैंस का गुस्सा! पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर मचा बवाल, AI फोटो ने बढ़ाई मुश्किलें

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home