• Friday, Apr 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Bigg Boss 19 : यूट्यूब पर तहलका मचाने वाले नीलम गिरी के 6 सुपरहिट गाने ..!

भोजपुरी स्टार नीलम गिरी ने बिग बॉस 19 में एंट्री लेकर सभी को चौंका दिया. अब फैंस उनके सुपरहिट गानों को फिर से सर्च कर रहे हैं. खेसारी लाल और पवन सिंह संग उनकी हिट जोड़ी दर्शकों को दीवाना बना रही है.

  • Samachaar Desk | 03 Sep 2025 07:29 PM
Bigg Boss 19 : यूट्यूब पर तहलका मचाने वाले नीलम गिरी के 6 सुपरहिट गाने ..!

भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस और डांसर नीलम गिरी इन दिनों बिग बॉस 19 में अपनी उपस्थिति से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. जहां शो के 16 कंटेस्टेंट्स को लेकर पहले ही चर्चा थी, वहीं नीलम का ग्रैंड प्रीमियर पर एंट्री लेना दर्शकों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं रहा. सलमान खान द्वारा शो में बुलाए जाने के बाद से ही नीलम का नाम लगातार ट्रेंड कर रहा है.

नीलम गिरी यूपी-बिहार के दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. उनके डांस मूव्स और लटके-झटके भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारों जैसे खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के साथ कई सुपरहिट गानों में देखे जा चुके हैं. बिग बॉस में आते ही लोग फिर से उनके गानों को यूट्यूब पर सर्च कर रहे हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

नीलम गिरी के सुपरहिट भोजपुरी गाने

1. भीगे ना कजरिया

यह गाना प्रवेश लाल यादव और नीलम गिरी पर फिल्माया गया था. गाने को शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है और इसे प्यारे लाल यादव ने लिखा है.

2. दिलवा ले गईले राजा

निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज यह गाना दर्शकों के बीच खूब पॉपुलर हुआ. इसमें नीलम गिरी और प्रवेश लाल की केमिस्ट्री ने धूम मचाई.

3. कमरिया में पीर

खेसारी लाल यादव और नीलम गिरी पर फिल्माया गया. यह गाना आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में टॉप पर रहता है.

4. दरदे में गरदे

खेसारी लाल यादव और नीलम गिरी की जोड़ी इस गाने में धमाल मचाती नजर आई. इसे सुनकर भोजपुरी फैंस झूम उठते हैं.

5. नथुनिया पे गोली मारे

यह गाना नीलकमल सिंह और नीलम गिरी पर फिल्माया गया है. गाने की एनर्जी और डांसिंग बीट्स ने इसे चार्टबस्टर बना दिया.

6. सईया मिलल लड़िकइयां

पवन सिंह और नीलम गिरी की यह जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आई. गाने ने रिलीज होते ही खूब व्यूज बटोरे.

नीलम गिरी का निजी जीवन

नीलम गिरी का जन्म 3 सितंबर 1995 को पश्चिम बंगाल में हुआ था. मूल रूप से वे बलिया (यूपी) की रहने वाली हैं. पटना के सेंट माइकल स्कूल से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया. मिडिल क्लास फैमिली से आने वाली नीलम ने पहले टिकटॉक पर वीडियो बनाकर पॉपुलैरिटी हासिल की और फिर भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह के म्यूजिक एल्बम से डेब्यू किया.

संबंधित ख़बरें
Maruti Suzuki

Maruti Suzuki Victoris 2025: नई SUV बाजार में उतरी, स्टाइल और सेफ्टी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

Bhuvneshwar Kumar

भुवनेश्वर कुमार ने चयन समिति पर सवाल उठाए, बोले- चाहे आप कितना भी अच्छा खेलें..,

Arvind Kejriwal And CM Bhagwant Mann

कल से पंजाब दौरे पर अरविंद केजरीवाल, CM भगवंत मान के साथ करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home