दुनियाभर में 3 बिलियन से ज्यादा यूजर्स रखने वाला WhatsApp अब iPad यूजर्स के लिए भी ऑफिशियल ऐप लेकर आ गया है. पहले यह सुविधा केवल बीटा यूजर्स तक सीमित थी, लेकिन अब सभी iPad यूजर्स App Store से WhatsApp Messenger डाउनलोड कर सकते हैं. WhatsApp ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में Twitter) अकाउंट पर इस ऐप का लिंक शेयर किया है, जिससे यह खबर तेजी से वायरल हो रही है.
iPad का बड़ा डिस्प्ले WhatsApp को यूज करने का अनुभव और भी बेहतरीन बनाता है. इस ऐप में iPadOS के स्प्लिट-स्क्रीन और स्लाइड-ओवर जैसे फीचर्स का सपोर्ट है, जिससे यूजर्स एक साथ कई काम कर सकते हैं. चाहे चैटिंग हो, वीडियो कॉल या मीडिया शेयरिंग—अब सब कुछ iPad के इंटरफेस पर सहज और आकर्षक नजर आएगा. ऐप में Android टैबलेट और Web वर्जन की तरह ही चैट, कॉल और ग्रुप फीचर्स का पूरा सपोर्ट दिया गया है.
WHATSAPP FOR IPAD NOW! ⤵️https://t.co/JguqaHp2wT https://t.co/vEgwLvqmWT
— WhatsApp (@WhatsApp) May 27, 2025
Meta ने लगभग दो साल पहले Apple के TestFlight प्रोग्राम के तहत WhatsApp का iPadOS वर्जन बीटा में लॉन्च किया था. बीटा यूजर्स ने इस ऐप को पॉलिश्ड, स्टेबल और यूजर फ्रेंडली बताया था. अब इसका फाइनल वर्जन सभी के लिए उपलब्ध है, जो iPad पर WhatsApp चलाने का बेहतर और भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकता है.
iPad पर WhatsApp आने से न सिर्फ मल्टीटास्किंग आसान होगी, बल्कि बड़ी स्क्रीन पर वीडियो कॉलिंग और मीडिया व्यूइंग का एक्सपीरियंस भी काफी शानदार होगा. यह अपडेट खासकर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो iPhone या मैक के अलावा iPad को भी रोजमर्रा के कामों में इस्तेमाल करते हैं.
इस नए अपडेट के साथ WhatsApp ने iPad यूजर्स की बड़ी परेशानी दूर कर दी है, क्योंकि अब उन्हें चैटिंग और कॉलिंग के लिए अलग डिवाइस की जरूरत नहीं पड़ेगी. यूजर्स एक ही अकाउंट को iPhone और iPad दोनों पर चला सकते हैं, वो भी बिना बार-बार लॉगइन किए. इस कदम से WhatsApp के इस्तेमाल का अनुभव और भी सुविधाजनक और स्मार्ट हो जाएगा.
अब देर किस बात की? अगर आपके पास iPad है, तो तुरंत App Store से WhatsApp Messenger डाउनलोड करें और चैटिंग का स्मार्ट अनुभव लें.
Copyright © 2026 The Samachaar
