• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Career

ITR Filing Last Date: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी राहत, सरकार ने बढ़ा दी डेट, अब नहीं मिलेगा मौका

टैक्सपेयर्स के लिए राहत की खबर है। इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। अब एसेसमेंट ईयर 2025-26 के लिए टैक्सपेयर्स 16 सितंबर 2025 तक रिटर्न फाइल कर सकते हैं।

  • Saurabh | 16 Sep 2025 10:50 AM
ITR Filing Last Date: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी राहत, सरकार ने बढ़ा दी डेट, अब नहीं मिलेगा मौका

ITR Filing Last Date: टैक्सपेयर्स के लिए एक बार फिर राहत की खबर आई है। इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब आप 16 सितंबर 2025 तक अपना ITR फाइल कर सकते हैं। वित्त मंत्रालय ने देर रात यह फैसला लिया और इसकी जानकारी आधिकारिक तौर पर दी गई।

क्यों बढ़ाई गई तारीख?

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

असल में टैक्सपेयर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CAs) लगातार शिकायत कर रहे थे कि ITR पोर्टल पर कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। सर्वर डाउन, टाइम आउट और तकनीकी गड़बड़ियों के कारण लोग समय पर रिटर्न दाखिल नहीं कर पा रहे थे। इन समस्याओं को देखते हुए आखिरी तारीख को एक दिन और बढ़ा दिया गया है।

पहले कब थी आखिरी तारीख?

शुरुआत में एसेसमेंट ईयर 2025-26 के लिए ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2025 तय थी। लेकिन उस समय भी कुछ कारणों से इसे आगे बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दिया गया था। अब दूसरी बार तारीख बढ़ाते हुए 16 सितंबर 2025 अंतिम तिथि रखी गई है।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 15 और 16 सितंबर की रात 12 बजे से सुबह 2:30 बजे तक ITR पोर्टल पर मेंटनेंस का काम किया गया। इसी कारण आखिरी समय पर कई लोग दिक्कतों का सामना कर रहे थे।

किन्हें ITR फाइल करना जरूरी है?

ITR फाइल करना सिर्फ नौकरीपेशा लोगों के लिए ही नहीं बल्कि कई अन्य श्रेणियों के लिए भी जरूरी है। जैसे:

वेतन या पेंशन पाने वाले लोग।

हाउस प्रॉपर्टी से आय प्राप्त करने वाले लोग।

लॉटरी, हॉर्स रेस जैसी स्रोतों से आय पाने वाले लोग।

अनलिस्टेड इक्विटी (Unlisted Equity) में निवेश करने वाले।

कंपनी के डायरेक्टर।

कैपिटल गेन से कमाई करने वाले लोग।

क्या मतलब है इस फैसले का?

सरकार के इस कदम से लाखों टैक्सपेयर्स को राहत मिलेगी जिन्हें अंतिम तारीख पर रिटर्न दाखिल करने में परेशानी हो रही थी। हालांकि, यह दूसरी बार है जब डिपार्टमेंट को ITR की अंतिम तारीख बढ़ानी पड़ी।

संबंधित ख़बरें
Rise and fall

‘राइज एंड फॉल’ प्रोमो में अर्जुन बिजलानी का गुस्सा, अरबाज पटेल से सीधी भिड़ंत ने मचाया तहलका…!

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: भाग्य, तरक्की और नए मौकों की सौगात, जानिए अपना दैनिक राशिफल

heavy rain in Dehradun

देहरादून में बादल फटा, कई दुकानें बह गईं और 2 लोग लापता

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home