• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Astro

Maa Kalratri Katha: नवदुर्गाओं में सबसे शक्तिशाली! जानें देवी के सातवें रूप से जुड़ी रहस्यमयी कथा

Maa Kalratri Puja: शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर मां कालरात्रि की पूजा का महत्व जानें. पढ़ें उनकी पौराणिक कथा, मंत्र और रहस्यों के बारे में, जिससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.

  • Samachaar Desk | 29 Sep 2025 12:59 PM
Maa Kalratri Katha: नवदुर्गाओं में सबसे शक्तिशाली! जानें देवी के सातवें रूप से जुड़ी रहस्यमयी कथा

शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन, 29 सितंबर 2025 को, मां कालरात्रि की पूजा का विशेष महत्व है. मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां कालरात्रि की विधिवत उपासना करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और भक्तों को मानसिक शांति और शक्तियों की प्राप्ति होती है.

नवदुर्गाओं में सबसे शक्तिशाली रूप

मां दुर्गा के नौ रूपों को नवदुर्गा कहा जाता है, जिनमें सातवां रूप मां कालरात्रि का है. इसे महासप्तमी भी कहते हैं. नवदुर्गाओं में मां कालरात्रि को सबसे शक्तिशाली माना जाता है. उनका शरीर काला, बाल लंबे और खुले, गले में मुंडों की माला और चार भुजाएं हैं. बाएं हाथ में लोहे का कांटेदार अस्त्र, दूसरे हाथ में कटार है. दायां हाथ आशीर्वाद की मुद्रा में और नीचे वाला हाथ भक्तों को सुरक्षा का आश्वासन देता है. उनका प्रिय भोग गुड़ है, और उन्हें लाल वस्त्र तथा रातरानी के फूल अति प्रिय हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मां कालरात्रि से जुड़ी पौराणिक कथा

प्राचीन काल में शुंभ-निशुंभ और रक्तबीज ने तीनों लोक में आतंक मचा रखा था. देवताओं ने शिवजी से मदद मांगी. शिवजी ने माता पार्वती का आशीर्वाद लिया, जिन्होंने दुर्गा का रूप धारण कर दानवों का वध किया. इस युद्ध में शुंभ-निशुंभ मारे गए, लेकिन रक्तबीज के रक्त के हर कतरे से नए असुर उत्पन्न हो रहे थे. तब मां कालरात्रि प्रकट हुई और अपने कटार से रक्तबीज का सिर धड़ से अलग कर उसके रक्त को अपने मुंह में भर लिया.

सातवें दिन का विशेष महत्व यह है कि छह दिन की पूजा के बाद हमारे मन का सहस्त्र चक्र केंद्रित और शुद्ध होता है. इस दिन मां कालरात्रि की आराधना करने से ब्रह्मांड की सभी सिद्धियां प्राप्त की जा सकती हैं.

मंत्र और आराधना का महत्व

विशेष रूप से मंत्र “ऊं देवी कालरात्रि नम:” का जाप करना चाहिए. इसे करने से सभी असुरी शक्तियां समाप्त होती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

मां कालरात्रि को शुभांकरी देवी भी कहा जाता है. उनकी उपासना से जीवन में डर और नकारात्मक शक्तियों का अंत होता है और भक्तों को साहस, शक्ति और सुरक्षा की प्राप्ति होती है.

संबंधित ख़बरें
CM Mann

राजवीर जवंदा अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री मान और पंजाबी सितारे पहुंचे हालचाल जानने

Punjab government

दिवाली से पहले पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा, व्यापारियों और उद्योगों को मिली बड़ी राहत

Rekha Gupta

दिल्ली को मिली 300 इलेक्ट्रिक बसें और यमुना पार को 6 लेन फ्लाईओवर, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बड़ी सौगात

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home