• Sunday, Apr 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Astro

Narak Chaudas 2025: दिवाली के साथ मनाई जाएगी छोटी दिवाली, जानें यम दीप जलाने का सही तरीका और नियम

नरक चतुर्दशी 2025 पर बना है दुर्लभ संयोग, जब छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली एक ही दिन मनाई जाएगी. जानें कब जलाएं यम दीप, क्या हैं इसके नियम और क्यों माना जाता है इसे अकाल मृत्यु से रक्षा करने वाला दीप.

  • Samachaar Desk | 15 Oct 2025 03:53 PM
Narak Chaudas 2025: दिवाली के साथ मनाई जाएगी छोटी दिवाली, जानें यम दीप जलाने का सही तरीका और नियम

नरक चतुर्दशी जिसे छोटी दिवाली या रूप चौदस भी कहा जाता है, हर साल दीपावली से एक दिन पहले मनाई जाती है. लेकिन साल 2025 में एक खास संयोग बन रहा है जब नरक चतुर्दशी और दिवाली दोनों एक ही दिन पड़ेंगे. यानी इस बार 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली साथ मनाई जाएगी.

कब है नरक चतुर्दशी 2025?

इस साल चतुर्दशी तिथि 19 अक्टूबर दोपहर 1:51 बजे से शुरू होकर 20 अक्टूबर दोपहर 3:44 बजे तक रहेगी. शास्त्रों के अनुसार सूर्योदय के समय जो तिथि होती है, वही मानी जाती है, इसलिए 20 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी मनाई जाएगी. इस दिन सुबह-सुबह रूप चौदस का स्नान करने की परंपरा है, जिससे शरीर और मन दोनों शुद्ध माने जाते हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

कब जलाएं यम दीपक – 19 या 20 अक्टूबर?

यम दीप जलाने की परंपरा परिवारों में अलग-अलग होती है. कुछ लोग इसे धनतेरस की रात जलाते हैं तो कुछ दिवाली से एक दिन पहले. अगर आपके घर में धनतेरस को दीप जलाने की परंपरा है तो 18 अक्टूबर की रात दीप जलाएं, और यदि दिवाली से एक दिन पहले जलाते हैं, तो 19 अक्टूबर की रात यम दीप जलाना शुभ रहेगा.

नरक चतुर्दशी का महत्व और यम दीपक के नियम

कहा जाता है कि इस दिन यमराज के नाम दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. यम दीप जलाते समय कुछ नियमों का पालन बेहद जरूरी है:

1. चौमुखी दीपक जलाएं: यम दीप हमेशा चार मुख वाला और चार बातियों वाला होना चाहिए. ये चार दिशाओं में रोशनी फैलाने का प्रतीक है और इससे यमदेव प्रसन्न होते हैं.

2. दिशा और सामग्री का ध्यान रखें: दीपक मिट्टी या आटे का बना होना चाहिए और इसे दक्षिण दिशा में सरसों के तेल से जलाना सबसे शुभ माना जाता है.

3. 14 दीपक जलाना भी शुभ: इस दिन यम दीप के अलावा 14 और दीप जलाना चाहिए. इन्हें घर के अलग-अलग स्थानों—पूजाघर, तुलसी, मुख्य द्वार, रसोई, पानी के स्थान, छत और बाथरूम में रखना शुभ माना जाता है.

4. दीप रखने की विधि: यम दीप जलाने के बाद उसे पूरे घर में घुमाकर बाहर दक्षिण दिशा में रखें. जगह साफ-सुथरी होनी चाहिए.

इस प्रकार नरक चतुर्दशी न केवल दीपों का पर्व है, बल्कि यह अंधकार, बुराई और भय को मिटाकर रोशनी, शुद्धता और सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का प्रतीक भी है.

टैग्स:
  • Diwali 2025
संबंधित ख़बरें
Gold Price Today

Gold Rate Today: सोना-चांदी ने तोड़ दिए रिकॉर्ड, जानिए अपने शहर में आज के रेट और निवेश का सही मौका!

Pankaj Dheer

महाभारत के कर्ण का अलविदा! पंकज धीर का निधन, जानिए उनके जीवन और फेमस रोल की अनकही बातें!

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: पहले कपड़े पहने कर आ… घर में मालती चाहर ने मचाया बवाल, नेहल चुदासामा से हुई गरम बहस!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home