• Sunday, Apr 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Astro

Diwali 2025 : इस साल कब है दीवाली 20 या 21, जानें मुहूर्त से लेकर सब कुछ

Diwali 2025 : दीपावली 2025 में अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को प्रदोष व रात्रि में होने से इसी दिन महालक्ष्मी पूजन होगा. शुभ योगों में पूजा से धन, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होगा.

  • Samachaar Desk | 15 Oct 2025 08:11 PM
Diwali 2025 : इस साल कब है दीवाली 20 या 21, जानें मुहूर्त से लेकर सब कुछ

Diwali 2025 : कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि इस बार दो दिनों तक फैली हुई है, जिससे दीपावली की तिथि को लेकर कई लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, दीपावली का पर्व उस दिन मनाया जाता है जब अमावस्या तिथि प्रदोष काल और रात्रि में व्यापिनी हो. इस आधार पर वर्ष 2025 में दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा.

मां लक्ष्मी की पूजा, सुख-समृद्धि की कामना

दीपावली की रात सनातन धर्म के अनुयायी अपने घर, दुकान, कार्यालय व कारखानों में मां महालक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करते हैं. लक्ष्मी पूजन के साथ-साथ भगवान गणेश, कुबेर, सरस्वती, नवग्रह और पंचदेव का पूजन भी किया जाता है. यह पर्व धन, ऐश्वर्य, वैभव और सुख-समृद्धि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इस वर्ष अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 2:32 बजे से शुरू होकर 21 अक्टूबर को शाम 4:26 बजे तक रहेगी. लेकिन 20 अक्टूबर को अमावस्या का संयोग प्रदोष और रात्रि दोनों काल में है, इसीलिए इसी दिन दीपावली मनाई जाएगी.

विशेष योग में दीपावली, मिलेगा दोगुना फल

ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश झा के अनुसार, इस बार दीपावली हस्त नक्षत्र और वैधृति योग में मनाई जाएगी. ये दोनों योग अत्यंत शुभ माने जाते हैं. इन योगों में लक्ष्मी-गणेश पूजा, दीपदान और धर्मकृत्य करना विशेष फलदायी होता है.

पंडित गजाधर झा बताते हैं कि दीपावली की रात्रि को मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश का पूजन अध्यात्मिक, तांत्रिक और भौतिक दृष्टि से अत्यंत फलदायी होता है. लक्ष्मी कृपा से जहां धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है, वहीं गणेश पूजन से सभी विघ्नों का नाश होता है.

मिट्टी के दीपक जलाना क्यों है शुभ?

धार्मिक मान्यता है कि दीपावली के दिन मिट्टी के दीपक जलाने चाहिए. ये दीपक पंचतत्वों से बने होते हैं – जल, वायु, अग्नि, पृथ्वी और आकाश. ये केवल एक दीपक नहीं, बल्कि शौर्य, पराक्रम, सुख और समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं. मिट्टी के दीप जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और दुर्भाग्य दूर होता है.

दीपावली 2025 के प्रमुख पूजन मुहूर्त

यदि आप लक्ष्मी पूजन को लेकर सही समय जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए मुहूर्त अत्यंत शुभ माने गए हैं:

अभिजीत मुहूर्त: 11:11 AM से 11:57 AM

चर-लाभ-अमृत मुहूर्त: 12:59 PM से 5:16 PM

स्थिर लग्न: 1:33 PM से 3:04 PM

कुंभ लग्न: 2:05 PM से 3:35 PM

वृष लग्न (मुख्य पूजन मुहूर्त): 6:51 PM से 8:48 PM

प्रदोष काल: 5:16 PM से 8:56 PM

लाभ योग: 9:59 PM से 11:34 PM

सिंह लग्न: 1:19 AM से 3:33 AM (अर्धरात्रि पूजन के इच्छुक लोगों हेतु)

इस बार दीपावली पर अमावस्या की दो तिथियां जरूर हैं, लेकिन ज्योतिष अनुसार 20 अक्टूबर को ही प्रदोष और रात्रि व्यापिनी अमावस्या है, अतः इसी दिन दीपोत्सव का पर्व मनाया जाएगा.

संबंधित ख़बरें
Narak Chaudas 2025

Narak Chaudas 2025: दिवाली के साथ मनाई जाएगी छोटी दिवाली, जानें यम दीप जलाने का सही तरीका और नियम

Premanand Maharaj

प्रेमानंद महाराज की बिगड़ती सेहत पर एजाज खान ने की किडनी दान की पेशकश! सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Dhanteras 2025

Dhanteras 2025 : सोना नहीं खरीद सकते? ये 6 सस्ती चीजें लाओ, लक्ष्मी-कुबेर खुद दरवाजा खटखटाएंगे!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home