• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Astro

Dhanteras 2025 : धनतेरस पर गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति खरीदना शुभ या अशुभ? जानिए सही दिन, समय और परंपराएं

Dhanteras 2025 : धनतेरस पर गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति खरीदना शुभ माना जाता है. मिट्टी या धातु की मूर्ति लें, पूजा स्थल साफ करें और शुभ मुहूर्त में ही खरीदारी करें. अमावस्या के बाद खरीदना अशुभ होता है.

  • Samachaar Desk | 13 Oct 2025 07:24 PM
Dhanteras 2025 : धनतेरस पर गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति खरीदना शुभ या अशुभ? जानिए सही दिन, समय और परंपराएं

Dhanteras 2025 : जैसे ही करवा चौथ बीतता है, बाजारों में दिवाली की तैयारियां तेज हो जाती हैं. हर गली, हर दुकान सजने लगती है और लोगों की खरीदी में तेजी आ जाती है. इस उत्सव के पहले चरण के रूप में धनतेरस का पर्व आता है, जो इस बार 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जबकि दिवाली 20 अक्टूबर को है. इस बीच सबसे आम सवाल जो लोगों के मन में उठता है – क्या धनतेरस के दिन गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति खरीदना शुभ होता है? आइए, जानते हैं धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय दृष्टिकोण और परंपराओं के अनुसार इसका उत्तर.

धनतेरस से अमावस्या तक का समय क्यों होता है शुभ?

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, धनतेरस से लेकर दीपावली की अमावस्या तक का समय देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि धनतेरस के दिन समुद्र मंथन से देवी लक्ष्मी का प्राकट्य हुआ था. इसी कारण यह दिन समृद्धि की शुरुआत का प्रतीक है और इसी दिन नई मूर्तियां खरीदने की परंपरा भी शुरू होती है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

क्या धनतेरस पर मूर्ति खरीदना शुभ है?

ज्योतिषाचार्य आनंद सागर पाठक के अनुसार, धनतेरस के दिन गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति खरीदना बहुत ही शुभ फलदायी माना गया है. इस दिन खरीदी गई मूर्तियों की दीपावली की रात पूजा करने से घर में लक्ष्मीजी का स्थायी वास होता है और सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है.

यदि आप धनतेरस के दिन मूर्ति नहीं खरीद पाते हैं, तो वैकल्पिक रूप से नरक चतुर्दशी (19 अक्टूबर) या दीवाली की सुबह भी मूर्ति खरीद सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें कि अमावस्या की मध्य रात्रि के बाद मूर्ति खरीदना अशुभ माना जाता है.

मूर्ति खरीदते समय ध्यान देने योग्य बातें

1. मूर्ति किसकी बनी हो?

प्लास्टिक या प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्ति से बचना चाहिए क्योंकि इन्हें पर्यावरण और परंपरा दोनों के लिहाज से अच्छा नहीं माना जाता.

2. मूर्ति का स्वरूप कैसा हो?

मूर्ति के चेहरे पर शांत और प्रसन्नता का भाव होना चाहिए. लक्ष्मी जी का मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए. गणेश जी का मुख दक्षिण दिशा की ओर शुभ माना जाता है.

मूर्ति खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त

धनतेरस की शाम को यदि गुरु या शुक्र तारा उदय में हो, तो यह समय मूर्ति खरीदने के लिए अत्यंत शुभ होता है. यह ज्योतिषीय योग लक्ष्मी कृपा प्राप्त करने के लिए विशेष प्रभावशाली माना जाता है.

Disclaimer: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय जानकारियों पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी प्रदान करना है. व्यक्तिगत निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना उचित रहेगा.

संबंधित ख़बरें
Veera Tara Sutaria

बॉलीवुड में प्री-दीवाली धमाका… तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल!

Lakshya Lalwani

लक्ष्य की चमकती किस्मत! ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के बाद धर्मा की चार बड़ी फिल्मों के साथ धमाकेदार कमबैक

uric acid

Uric Acid : यूरिक एसिड बढ़ने पर क्या-क्या लक्षण दिखते हैं? कैसे करें कंट्रोल?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home