• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

लक्ष्य की चमकती किस्मत! ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के बाद धर्मा की चार बड़ी फिल्मों के साथ धमाकेदार कमबैक

एक्टर लक्ष्य ने ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से बनाई अपनी खास पहचान. अब वो धर्मा प्रोडक्शन की चार बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं. जानिए किन एक्ट्रेसेस संग नजर आएंगे लक्ष्य और कौन सी फिल्में लाइन में हैं.

  • Samachaar Desk | 13 Oct 2025 04:31 PM
लक्ष्य की चमकती किस्मत! ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के बाद धर्मा की चार बड़ी फिल्मों के साथ धमाकेदार कमबैक

बॉलीवुड एक्टर लक्ष्य इन दिनों सुर्खियों में हैं. हाल ही में रिलीज़ हुई उनकी वेब सीरीज़ ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ ने उन्हें रातोंरात फेमस कर दिया. इस सीरीज में उन्होंने लीड रोल निभाया था और फैंस ने उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की. हर तरफ लक्ष्य की चर्चा है, और अब उनके पास बैक-टू-बैक कई बड़ी फिल्में हैं.

लक्ष्य को इससे पहले धर्मा प्रोडक्शन की एक्शन फिल्म ‘किल’ में देखा गया था. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों ने खूब सराहा. अब ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की सक्सेस के बाद लक्ष्य को फिर से धर्मा प्रोडक्शन ने कई प्रोजेक्ट्स के लिए साइन किया है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

अनन्या पांडे के साथ दिखेंगे लक्ष्य

लक्ष्य इन दिनों ‘चांद मेरा दिल’ नाम की रोमांटिक फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. फिल्म में वो एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ रोमांस करते नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी कर रहे हैं और इसे धर्मा प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है. बताया जा रहा है कि फिल्म एक इमोशनल लव स्टोरी पर आधारित है और 2025 के अंत तक रिलीज़ हो सकती है.

‘दोस्ताना 2’ से दोबारा शुरुआत

फिल्म ‘दोस्ताना 2’ दरअसल लक्ष्य की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म होने वाली थी. लेकिन फिल्म कुछ कारणों से पोस्टपोन हो गई थी. अब खबर है कि ये फिल्म दोबारा शुरू होने जा रही है. इस बार फिल्म में विक्रांत मैसी लक्ष्य के साथ लीड रोल में होंगे. फीमेल लीड के लिए श्रीलीला या प्रतिभा रांटा का नाम चर्चा में है.

धर्मा की चौथी फिल्म में आएंगे नजर

ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, लक्ष्य ने धर्मा प्रोडक्शन के साथ चौथी फिल्म भी साइन कर ली है. इस फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर और टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे. फिल्म में एक्शन और रोमांस दोनों का जबरदस्त तड़का होगा. इसे ‘गुड न्यूज’ फेम राज मेहता डायरेक्ट करेंगे. कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2025 में शुरू हो जाएगी.

हालांकि, इस प्रोजेक्ट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी बाकी है, लेकिन इतना तय है कि लक्ष्य अब बॉलीवुड में अपनी एक मजबूत जगह बना चुके हैं. धर्मा प्रोडक्शन की लगातार चार बड़ी फिल्मों से उनका करियर अब नई उड़ान भरने को तैयार है.

संबंधित ख़बरें
Delhi News

Delhi News: दिल्ली के तीन बड़े मॉल बंद होने के कगार पर, पानी की भारी किल्लत से संकट गहराया

Mappls

भारत का सबसे पावरफुल मैप ऐप जो बदल सकता है आपकी ड्राइविंग लाइफ! जानें Mappls के शानदार फीचर्स

Veera Tara Sutaria

बॉलीवुड में प्री-दीवाली धमाका… तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home