• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

Uric Acid : यूरिक एसिड बढ़ने पर क्या-क्या लक्षण दिखते हैं? कैसे करें कंट्रोल?

Uric Acid : यूरिक एसिड बढ़ने से गाउट, जोड़ों में दर्द, किडनी स्टोन जैसी समस्याएं होती हैं. सही खानपान, पानी पीना और स्वस्थ जीवनशैली से इसे नियंत्रित किया जा सकता है.

  • Samachaar Desk | 13 Oct 2025 07:00 PM
Uric Acid : यूरिक एसिड बढ़ने पर क्या-क्या लक्षण दिखते हैं? कैसे करें कंट्रोल?

Uric Acid : यूरिक एसिड हमारे शरीर में एक प्राकृतिक केमिकल होता है, जो भोजन और शरीर की कोशिकाओं के टूटने से बनता है. यह खून में घुलकर किडनी के जरिए पेशाब के साथ बाहर निकलता है. लेकिन जब इसका लेवल शरीर में बढ़ जाता है या किडनी इसे सही ढंग से बाहर नहीं निकाल पाती, तो यह शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है.

यूरिक एसिड बढ़ने के कारण

शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने के कई कारण होते हैं. अधिक प्रोटीन युक्त भोजन, जैसे मांस, समुद्री भोजन, और दालें, यूरिक एसिड के लेवल को बढ़ाते हैं. इसके अलावा, शराब का सेवन, मोटापा, खराब जीवनशैली और पर्याप्त पानी न पीना भी इसे बढ़ाने में योगदान देते हैं. कुछ बीमारियां और दवाइयां भी यूरिक एसिड को बढ़ा सकती हैं. जब यूरिक एसिड का स्तर असामान्य रूप से बढ़ जाता है, तो यह शरीर में सूजन और दर्द का कारण बनता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

यूरिक एसिड बढ़ने पर होने वाली समस्याएं

सबसे आम समस्या जो यूरिक एसिड बढ़ने से होती है, वह है गाउट. गाउट में जोड़ों में तेज दर्द, सूजन और लालिमा हो जाती है, खासकर अंगूठे, घुटने और टखनों में। इसके अलावा, यूरिक एसिड किडनी स्टोन यानी पथरी का भी कारण बन सकता है, जिससे पेशाब में जलन, दर्द और संक्रमण की समस्या हो सकती है. यदि यूरिक एसिड लंबे समय तक बढ़ा रहे तो इससे हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और किडनी की गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं. यह शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को बढ़ाता है, जिससे हड्डियों और मांसपेशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षण

TV 9 से बातचीत के दौरान आरएमएल हॉस्पिटल के डॉ. सुभाष गिरी के अनुसार, यूरिक एसिड बढ़ने के शुरुआती लक्षण अक्सर हल्के होते हैं, जिन पर ध्यान नहीं दिया जाता. इनमें जोड़ों में हल्का दर्द और थकान शामिल है, जिसे लोग आमतौर पर नजरअंदाज कर देते हैं. आगे बढ़ने पर जोड़ों में अचानक तेज दर्द, सूजन, लालिमा और गर्माहट महसूस होती है. गाउट अटैक में यह दर्द खासकर रात में बढ़ जाता है. कुछ मरीजों को किडनी स्टोन की वजह से पेशाब में जलन और बार-बार पेशाब आने की समस्या भी हो सकती है. इसके साथ ही थकान, मांसपेशियों में कमजोरी और कभी-कभी बुखार जैसा एहसास भी हो सकता है.

यूरिक एसिड कैसे करें कंट्रोल?

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए कुछ आसान और प्रभावी तरीके अपनाए जा सकते हैं:

प्रोटीन और प्यूरिन युक्त भोजन जैसे मांस, समुद्री भोजन और कुछ दालों का सेवन कम करें. दिन में कम से कम 7 से 8 गिलास पानी जरूर पिएं, ताकि यूरिक एसिड शरीर से बाहर निकल सके. शुगर वाली ड्रिंक और शराब से बचें क्योंकि ये यूरिक एसिड बढ़ाते हैं. नियमित हल्की एक्सरसाइज या वॉक करें ताकि वजन नियंत्रित रहे. मोटापा कम करने के लिए संतुलित और हेल्दी डाइट अपनाएं. डॉक्टर की सलाह से दवाइयां और सप्लीमेंट लें. स्ट्रेस कम करने के लिए योग और मेडिटेशन करें, जिससे शरीर स्वस्थ और तनाव मुक्त रहे.

यूरिक एसिड बढ़ना एक सामान्य लेकिन गंभीर समस्या हो सकती है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है. इसलिए इसके शुरुआती लक्षणों को पहचानना और समय पर सही कदम उठाना बहुत जरूरी है.

संबंधित ख़बरें
Mappls

भारत का सबसे पावरफुल मैप ऐप जो बदल सकता है आपकी ड्राइविंग लाइफ! जानें Mappls के शानदार फीचर्स

Veera Tara Sutaria

बॉलीवुड में प्री-दीवाली धमाका… तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल!

Lakshya Lalwani

लक्ष्य की चमकती किस्मत! ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के बाद धर्मा की चार बड़ी फिल्मों के साथ धमाकेदार कमबैक

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home