Aaj Ka Rashifal 11 August, 2025 : भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, सोमवार का दिन और शतभिषा नक्षत्र का संगम- आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, बदलाव और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ रहा है. सुबह 10:34 तक द्वितीया तिथि और उसके बाद तृतीया तिथि का प्रभाव रहेगा. दोपहर 12:57 पर बुध के मार्गी होने से संचार और निर्णय क्षमता में सुधार होगा. आइए जानते हैं आज 12 राशियों का हाल-
आज आपकी मेहनत और प्रार्थना का फल जल्दी मिलेगा. दूसरों पर निर्भर रहने से बचें और अपने पसंदीदा कार्यों को समय दें. घर की सफाई में माता का सहयोग करें और मानसिक संतुलन बनाए रखें. शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 7
जीवन आसान महसूस होगा, लेकिन योजनाओं को गुप्त रखना जरूरी है. आत्मविश्वास बढ़ेगा और पुराने काम पूरे होंगे. विरोधियों से सावधान रहें. शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 2
भाई के साथ नए काम की शुरुआत धनलाभ देगी. प्रॉपर्टी और ऑफिशियल कामों में सफलता मिलेगी. पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा. शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 4
समस्याओं को सकारात्मक सोच से हल करें. अधूरे काम पूरे होंगे और लेन-देन में भाग्य आपका साथ देगा. बड़ी उपलब्धि से खुशी मिलेगी. शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 3
दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा. समय प्रबंधन और स्वास्थ्य पर ध्यान दें. शुभ रंग: मेजेंटा | शुभ अंक: 7
बिजनेस के लिए एक्सपर्ट राय लें. खान-पान पर ध्यान दें. प्रलोभनों से बचें और सूझबूझ से काम लें. शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 5
अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा. नन्हें मेहमान के आगमन से खुशी बढ़ेगी. बिजनेस में पुराने प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करने का सही समय है. शुभ रंग: पिंक | शुभ अंक: 4
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा. समाज में अलग पहचान बनाने का अवसर. शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 8
घर बदलने या निवेश से पहले जांच करें. धार्मिक आयोजन की जिम्मेदारी मिलेगी. साइड बिजनेस का मौका मिलेगा. शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक: 9
दूसरों से उम्मीद करने की बजाय अपनी क्षमता पर भरोसा रखें. रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा और निजी समस्याओं से राहत मिलेगी. शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 4
नौकरी या बिजनेस के सिलसिले में यात्रा हो सकती है. कामयाबी से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है. शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 2
करीबी की सलाह लाभकारी होगी. व्यवसाय शुरू करने का सही समय है. पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव. शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 8
Copyright © 2026 The Samachaar
