• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

शिरोमणि अकाली दल की कमान सम्भाल सकते हैं ज्ञानी हरप्रीत सिंह, कल होगी अंतिम घोषणा

शिरोमणि अकाली दल के नए अध्यक्ष के रूप में अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह का नाम लगभग तय माना जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें इस पद के लिए राजी कर लिया है और कल होने वाली भर्ती समिति की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग सकती है।

  • Saurabh | 10 Aug 2025 04:12 PM
शिरोमणि अकाली दल की कमान सम्भाल सकते हैं ज्ञानी हरप्रीत सिंह, कल होगी अंतिम घोषणा

शिरोमणि अकाली दल के नए अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और इस बार नाम सामने आया है ज्ञानी हरप्रीत सिंह का। वे अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार रह चुके हैं। शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें अध्यक्ष पद के लिए राजी कर लिया। सूत्रों का कहना है कि कल पार्टी की भर्ती समिति की बैठक होगी, जिसमें उनके नाम पर आधिकारिक मुहर लग सकती है और उसी दौरान इसका ऐलान भी हो जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, यह भर्ती समिति अकाली दल के बागी गुट ने बनाई है। समिति की बैठक में सभी नेताओं की सहमति ज्ञानी हरप्रीत सिंह के नाम पर बन चुकी है। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि दो दिन पहले ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा था कि वे अध्यक्ष पद की दौड़ से हटना चाहते हैं और उनकी जगह बीबी सतवंत कौर को अध्यक्ष बनाया जाए।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

बीबी सतवंत कौर भी पार्टी अध्यक्ष पद की दावेदार हैं। वे अमरीक सिंह (जो भिंडरावाले के सहयोगी थे) की बेटी हैं। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अपने बयान में कहा था कि वे इसलिए पीछे हटना चाहते हैं क्योंकि सतवंत कौर भी इस पद के लिए उम्मीदवार हैं और वे नहीं चाहते कि पार्टी में किसी तरह का विवाद हो।

शनिवार को हुई बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, सुरजीत सिंह रखड़ा, बीबी जागीर कौर और परमिंदर सिंह ढींडसा मौजूद थे। इस बैठक में ज्ञानी हरप्रीत सिंह भी शामिल हुए और बातचीत के बाद उनके नाम पर सहमति बन गई।

बैठक के बाद उन्होंने पाँच सदस्यीय समिति के सदस्यों से भी मुलाकात की। इस दौरान नई पार्टी के गठन के बाद एक ‘पंथिक समन्वय समिति’ बनाने पर चर्चा हुई। इसका मकसद है—समान विचारधारा वाले दलों के साथ मिलकर आगे की रणनीति बनाना और एकजुट होकर काम करना।

अब सबकी नज़र कल होने वाली बैठक पर है, जिसमें यह तय हो जाएगा कि क्या सचमुच ज्ञानी हरप्रीत सिंह ही अकाली दल की कमान संभालेंगे या फिर अंतिम समय में कोई बदलाव होगा।

संबंधित ख़बरें
Mahua Moitra vs Kalyan Banerjee

महुआ मोइत्रा पर कल्याण बनर्जी का विवादित बयान, सियासत में बढ़ सकता है तनाव

Rajnath Singh

टैरिफ विवाद पर राजनाथ सिंह का तंज: "सबके बॉस तो हम हैं"

Punjab Police

पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 87 तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन-अफीम बरामद

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home