• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Viral

Wall Street पर थिरकी भारतीय बारात, देसी रंग में रंगी New York की सड़कें, देखें Viral Video

Viral Video: न्यूयॉर्क की वॉल स्ट्रीट पर हाल ही में एक अनोखी भारतीय बारात निकली, जिसमें दूल्हा वरुण नवानी और उनकी अमेरिकन दुल्हन अमांडा सोल शामिल थे. करीब 400 लोग पारंपरिक भारतीय कपड़ों में ढोल-नगाड़ों के साथ सड़कों पर थिरकते नजर आए. मुंबई के DJ AJ ने म्यूजिक से माहौल और भी खास बना दिया.

  • Samachaar Desk | 30 May 2025 08:58 PM
Wall Street पर थिरकी भारतीय बारात, देसी रंग में रंगी New York की सड़कें, देखें Viral Video

जब आप वॉल स्ट्रीट का नाम सुनते हैं, तो आपके जहन में एक तस्वीर बनती है. सूट-बूट पहने तेज-तर्रार बैंकर, ट्रेडर्स और बिजनेस मीटिंग्स में व्यस्त लोग. लेकिन हाल ही में इस रूटीन को एक भारतीय शादी ने पूरी तरह बदल दिया. वरुण नवानी और अमांडा सोल की शादी की बारात ने वॉल स्ट्रीट को मिनी इंडिया में बदल दिया.

इंडियन परंपरा की झलक अमेरिका के दिल में

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

करीब 400 लोग भारतीय पारंपरिक पोशाकों में सज-धजकर न्यूयॉर्क की सड़कों पर नाचते-गाते दिखे. लड़के कुर्ता-पाजामा में, लड़कियां साड़ी और लहंगे में. यह दृश्य इतना रंगीन और जश्न-भरा था कि राह चलते लोग भी रुक गए. कई अमेरिकियों ने भी पहली बार भारतीय बारात का हिस्सा बनकर डांस का आनंद लिया. यह सिर्फ एक शादी नहीं थी, यह भारतीय संस्कृति का रंगारंग प्रदर्शन था.

बॉलीवुड बीट्स और देसी ढोल का कमाल

इस बारात का संगीत भारतीय DJ AJ ने तैयार किया था, जिसने बॉलीवुड हिट्स, इंग्लिश क्लासिक्स और देसी ढोल की ऐसी जुगलबंदी तैयार की कि वॉल स्ट्रीट पर मौजूद हर कोई थिरकने को मजबूर हो गया. DJ AJ ने खुद कहा, “जब मुझे बताया गया कि बारात वॉल स्ट्रीट पर होगी, तो मैं चौंक गया. लेकिन यह तय कर लिया था कि ये बारात न्यूयॉर्क के इतिहास में दर्ज होनी चाहिए.”

इवेंट के लिए 28 परमिट्स और लाखों का बजट मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, इस बारात को वॉल स्ट्रीट पर निकालने के लिए 28 से ज्यादा सरकारी परमिट्स लेने पड़े. इस आयोजन की लागत करीब 25,000 से 60,000 डॉलर (लगभग 20 से 50 लाख रुपये) तक बताई जा रही है. न्यूयॉर्क मेयर कार्यालय ने इसे “एक्स्ट्रा लार्ज” इवेंट की श्रेणी में रखा.

राहगीर भी बने बाराती

इस शादी में केवल वर-वधू के करीबी ही नहीं, बल्कि राह चलते लोग भी खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने भी इस जश्न में डांस कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. यह पल सिर्फ एक विवाह समारोह नहीं, बल्कि दो संस्कृतियों का मिलन और आनंद का उत्सव बन गया.

जहां संगीत हो, वहां सीमाएं नहीं होतीं

इस अनोखी बारात ने एक बेहद खास संदेश दिया, संगीत, नृत्य और उत्सव की कोई सीमा नहीं होती. वॉल स्ट्रीट जैसी जगह पर जब ढोल की थाप गूंजी और लोग मस्ती में झूम उठे, तो ये साफ हो गया कि जश्न दिल से मनाया जाए, तो कोई भी जगह छोटी नहीं होती.

वरुण और अमांडा की ये शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि दो संस्कृतियों के संगम का प्रतीक बन गई. न्यूयॉर्क के इतिहास में ऐसी देसी बारात शायद ही फिर कभी देखने को मिले.

संबंधित ख़बरें
Smartphone Buying Tips

नया Smartphone खरीदने जा रहे हैं? इन जरूरी बातों को नजरअंदाज किया तो पछताना पड़ेगा!

Benefits Of Clove Water

Laung Ke Fayde: सुबह-सुबह पिएं लौंग का पानी, Weight Loss से दांतों तक मिलेंगे ये दमदार फायदे

पहलगाम आतंकी हमले के शहीद शुभम के परिजनों से मिले पीएम मोदी, आंखें हुईं नम

पहलगाम आतंकी हमले के शहीद शुभम के परिजनों से मिले पीएम मोदी, आंखें हुईं नम

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home