• Tuesday, Mar 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध का असर भारत पर! गैस सप्लाई पर संकट, सरकार ने जारी की नई प्रायोरिटी लिस्ट

Hormuz Strait closure impact India: ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव के कारण होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से वैश्विक गैस सप्लाई पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए भारत सरकार ने नेचुरल गैस वितरण के लिए नई प्राथमिकता सूची जारी की है।

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 10 Mar 2026 11:18 AM
ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध का असर भारत पर! गैस सप्लाई पर संकट, सरकार ने जारी की नई प्रायोरिटी लिस्ट

ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थिति का असर अब वैश्विक ऊर्जा सप्लाई पर भी दिखाई देने लगा है। इस संघर्ष के कारण होर्मुज स्ट्रेट बंद हो गया है, जो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक माना जाता है। इसी रास्ते से बड़ी मात्रा में तेल और गैस की सप्लाई होती है। इस स्थिति का सीधा प्रभाव भारत जैसे देशों पर पड़ सकता है।

घरेलू और जरूरी सेक्टर को मिलेगी पूरी गैस

सरकार ने साफ किया है कि आम लोगों की जरूरतों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी। इसलिए घरेलू उपयोग से जुड़े सेक्टरों में गैस की सप्लाई में कोई कटौती नहीं की जाएगी। घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG, वाहनों के लिए CNG और घरेलू LPG सिलेंडर के उत्पादन में इस्तेमाल होने वाली गैस को 100 प्रतिशत सप्लाई दी जाएगी। इसके अलावा गैस पाइपलाइन को चलाने के लिए इस्तेमाल होने वाले ईंधन को भी पूरी सप्लाई मिलेगी।

ये भी पढें

  • ♦ Punjab Weather: मार्च में ही पंजाब में गर्मी का कहर! मौसम विभाग ने बताया कब मिलेगी राहत
  • ♦ पंजाब विधानसभा में मचा बवाल! मेडिकल कॉलेज मुद्दे पर बाजवा ने सरकार को घेरा, AAP नेताओं से तीखी बहस
  • ♦ रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का धमाका! एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई, प्रीमियर डे पर टूटेंगे रिकॉर्ड?

इंडस्ट्री सेक्टर में होगी गैस कटौती

दूसरी ओर औद्योगिक क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति सीमित की जा सकती है। सरकार ने बताया है कि इंडस्ट्री से जुड़े कई सेक्टरों को उनकी पिछली खपत के आधार पर कम गैस दी जाएगी। उदाहरण के तौर पर चाय उद्योग और अन्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को पिछले छह महीनों की औसत खपत का लगभग 80 प्रतिशत गैस ही मिल पाएगी। वहीं उर्वरक यानी फर्टिलाइजर कंपनियों को करीब 70 प्रतिशत और तेल रिफाइनरीज को लगभग 65 प्रतिशत गैस आवंटित की जाएगी। इससे कुछ उद्योगों पर उत्पादन को लेकर दबाव बढ़ सकता है।

होटल और कमर्शियल सेक्टर की चिंता बढ़ी

गैस सप्लाई में संभावित कटौती को लेकर होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री भी चिंता जता रही है। होटल एसोसिएशन पहले ही चेतावनी दे चुकी है कि अगर कमर्शियल गैस की सप्लाई प्रभावित होती है तो कई शहरों में होटल और रेस्टोरेंट को कामकाज में मुश्किलें आ सकती हैं।

गैस वितरण में बदलाव क्यों जरूरी पड़ा

सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि भारत अपनी LPG जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है और इसका बड़ा भाग मिडिल ईस्ट से होर्मुज स्ट्रेट के जरिए आता है। युद्ध के कारण इस मार्ग पर सप्लाई बाधित होने का खतरा बढ़ गया है। इस स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने घरेलू सिलेंडर की बुकिंग के बीच का अंतर भी 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है।

फिलहाल 40 दिनों का गैस स्टॉक मौजूद

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहाल LPG का लगभग 40 दिनों का स्टॉक मौजूद है, जिससे तुरंत किसी बड़े संकट की आशंका नहीं है। साथ ही सरकार अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों से वैकल्पिक आयात बढ़ाने की कोशिश कर रही है। हालांकि अगर यह वैश्विक संकट लंबा चलता है तो उद्योगों पर इसका असर दिख सकता है, जैसे चाय बागानों में उत्पादन कम होना या उर्वरक कंपनियों के कामकाज में बाधा आना। सरकार का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे भी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

संबंधित ख़बरें
T20 Final Celebration

वर्ल्ड कप जीतते ही मैदान पर गर्लफ्रेंड संग लेट गए हार्दिक पांड्या! माहिका शर्मा संग सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल

Todays Weather 10 March 2026 up weather update march heatwave temperature rise

Todays Weather 10 March 2026: यूपी में मौसम का बदला मिजाज, मार्च की शुरुआत में ही गर्मी का जोर, जानिए कब मिलेगी राहत?

Salim Khan

सलीम खान की तबीयत पर बड़ा अपडेट! ब्रेन हेमरेज के बाद कब मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी?

image
Most Viewed
T20 Final Celebration

वर्ल्ड कप जीतते ही मैदान पर गर्लफ्रेंड संग लेट गए हार्दिक पांड्या! माहिका शर्मा संग सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल

alia bhatt womens day surprise raha Ranbir kapoor

Alia Bhatt Women’s Day Story: आलिया भट्ट को वुमन्स डे पर मिला सबसे प्यारा सरप्राइज, बेटी राहा ने दिया ऐसा गिफ्ट...!

Navjot Singh Sidhu

नवजोत कौर सिद्धू का CM भगवंत मान पर तीखा हमला! बोलीं, ‘जनता के पैसे से क्यों दिखा रहे दरियादिली?’

Pratap SIngh Bajwa

पंजाब विधानसभा में हंगामा! कांग्रेस का वॉकआउट, Bajwa बोले, ‘नशा घर-घर पहुंच रहा, सरकार जवाब नहीं दे पाई’

Ind vs NZ T20 Final

टीम इंडिया बनी वर्ल्ड चैंपियन तो मैदान पर फूटा जश्न! 76 साल के सुनील गावस्कर का डांस हुआ वायरल

punjab chandigarh weather update

अचानक धुंध और बढ़ती गर्मी से बदला मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट, जानें

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home