• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Viral

थकी हुई मां, सोता हुआ बच्चा और इंसानियत से भरा एक अनजान चेहरा – मेट्रो का वायरल Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे मेट्रो में एक बच्चे के अंकल की गोद में सो जाने पर उस व्यक्ति ने गुस्सा करने के बजाय बच्चे को प्यार से अपने बैग पर सिर रखकर सोने दिया.

  • Sanskriti | 11 May 2025 11:35 AM
थकी हुई मां, सोता हुआ बच्चा और इंसानियत से भरा एक अनजान चेहरा – मेट्रो का वायरल Video

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अक्सर हमें मेट्रो से जुड़े अजीबो-गरीब या लड़ाई-झगड़े वाले वीडियो देखने को मिलते हैं, जो देखने के बाद कई बार समय की बर्बादी जैसे लगते हैं. लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो दिल छू लेने वाला है और इंसानियत की एक खूबसूरत मिसाल पेश करता है.

वीडियो में एक छोटा बच्चा मेट्रो की सीट पर बैठते-बैठते गहरी नींद में चला जाता है. मां उसे धीरे-धीरे उठाने की कोशिश करती है, लेकिन बच्चा मां की बात न मानते हुए बगल में बैठे अंकल की गोद में सिर रखकर सो जाता है. अब सोचिए, कोई और होता तो शायद नाराज होकर उसे हटा देता, लेकिन नहीं, अंकल ने अपने बैग को तकिया बना दिया और बच्चे को शांति से सोने दिया. यही है असली इंसानियत.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो 

ये वीडियो इंस्टाग्राम पेज ghaziabad9.0 द्वारा शेयर किया गया है और महज 55 सेकंड का है. लेकिन इसमें छुपा भाव लाखों दिलों को छू रहा है. लोग इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं: एक यूजर ने लिखा, 'ऐसे लोग आजकल बहुत कम देखने को मिलते हैं.', दूसरे ने कहा, 'ये मेरा अब तक का सबसे प्यारा और सुकून भरा वीडियो है.', एक और यूजर ने लिखा, 'शुरुआत में लगा अंकल नाराज हो जाएंगे, लेकिन उन्होंने दिल जीत लिया.'


View this post on Instagram

A post shared by @ghaziabad9.0


जात-पात से ऊपर है इंसानियत

इस वीडियो से हमें यही सीख मिलती है कि दुनिया में सबसे बड़ी पहचान इंसान की उसकी इंसानियत है, न कि उसका मजहब या जाति. आज जब हर तरफ नकारात्मकता के किस्से सुनने को मिलते हैं, ऐसे छोटे-छोटे मानवता के पल हमें फिर से विश्वास दिलाते हैं कि दुनिया में अच्छाई अभी भी जिंदा है. 

इस वीडियो को जरूर देखें और अगर आपके पास भी कोई ऐसा इंसानियत भरा पल हो, तो शेयर करना न भूलें… क्योंकि इंसानियत जब बंटी जाती है, तब और बढ़ती है.

संबंधित ख़बरें
Parenting Tips

क्या आप भी कर रहे हैं ये आम गलतियां? बच्चों की नींद और दिमाग पर पड़ सकता है बुरा असर..

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home