• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

क्या आप भी कर रहे हैं ये आम गलतियां? बच्चों की नींद और दिमाग पर पड़ सकता है बुरा असर..

Tips for Childrens : बच्चों की अच्छी नींद उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी है. लेकिन कई बार रात में दी जाने वाली मीठी चीजें, स्क्रीन टाइम और कैफीनयुक्त पेय उनकी नींद को बिगाड़ देते हैं. आइए जानते हैं कि ऐसा क्या करें कि बच्चा सही और हेल्दी र

  • Sanskriti | 11 May 2025 08:42 AM
क्या आप भी कर रहे हैं ये आम गलतियां? बच्चों की नींद और दिमाग पर पड़ सकता है बुरा असर..

नई दिल्ली : बदलती लाइफस्टाइल और टेक्नोलॉजी की चकाचौंध में बच्चों का बचपन भी तेजी से बदल रहा है. जहां पहले दिनचर्या सांपल और बैलेंस होती थी, वहीं अब छोटे बच्चों तक को ऐसी चीजों का सामना करना पड़ रहा है जो उनके शारीरिक और मानसिक विकास को प्रभावित कर रही हैं. खासकर, बच्चों की नींद – जो उनके ग्रोथ और ब्रेन डेवलपमेंट के लिए सबसे जरूरी है – आजकल सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है. कई बार माता-पिता अनजाने में कुछ ऐसी आदतें बना देते हैं जो बच्चों की नींद को खराब कर देती हैं.

आइए जानते हैं, वो तीन आम लेकिन हानिकारक चीजें जो बच्चों को रात में सुलाने से पहले देने से बचना चाहिए:

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मीठी चीजें या शुगर प्रोडक्ट्स

रात में चॉकलेट, मिठाई या शुगर से भरे स्नैक्स बच्चों को शांत करने के बजाय उन्हें और ज्यादा एक्टिव कर देते हैं. शुगर बच्चों की एनर्जी लेवल को तुरंत बढ़ाता है, जिससे उनके सोने का समय डिस्टर्ब होता है. नींद पूरी न होने से बच्चा अगले दिन थका-थका, चिड़चिड़ा और अनफोकस्ड महसूस करता है. इतना ही नहीं, देर रात शुगर का सेवन उनके पाचन और इम्यून सिस्टम पर भी असर डाल सकता है.

मोबाइल, टीवी और टैबलेट जैसे स्क्रीन डिवाइसेज

सोने से पहले स्क्रीन देखना बच्चों के दिमाग को शांत करने की बजाय उसे और ज्यादा उत्तेजित कर देता है. स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट मेलाटोनिन हॉर्मोन के स्राव को रोकती है, जो नींद लाने के लिए जरूरी होता है. नतीजा – बच्चा देर से सोता है, बीच-बीच में जागता है और सुबह फ्रेश महसूस नहीं करता.

कैफीन युक्त ड्रिंक्स या फूड

बहुत से पेरेंट्स सोचते हैं कि थोड़ी सी चाय या सॉफ्ट ड्रिंक से कुछ नहीं होता, लेकिन बच्चों के लिए कैफीन बहुत हानिकारक हो सकता है. ये उनके नर्वस सिस्टम को हाइपर बना देता है और नींद को बुरी तरह प्रभावित करता है. कैफीन के कारण नींद आने में देरी हो सकती है या नींद बार-बार टूट सकती है, जिससे बच्चा पूरी तरह से रेस्टेड महसूस नहीं करता.

 तो समाधान क्या है?

बच्चों को सुलाने से पहले उन्हें हल्का और पोषक आहार दें – जैसे गर्म दूध, दाल-चावल, या हल्की सब्जी-रोटी. सोने से पहले की दिनचर्या में कहानी सुनाना या हेड मसाज जैसी शांत चीजें शामिल करें. ये आदतें न सिर्फ उनकी नींद बेहतर बनाएंगी, बल्कि उन्हें इमोशनली भी सिक्योर महसूस कराएंगी.

याद रखें – अच्छी नींद, अच्छे बचपन की नींव है. बच्चों की नींद को प्राथमिकता दें, क्योंकि यही उनके उज्ज्वल भविष्य की पहली सीढ़ी है.

संबंधित ख़बरें
image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home