• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Viral

शादी में दोस्त ने दिया ऐसा गिफ्ट की सब रह गए हैरान, वीडियो देख लोगों ने कहा- वाह दोस्ती हो तो ऐसी!

Viral Video : एक दोस्त ने दूल्हे को शादी में ऐसा सरप्राइज गिफ्ट दिया कि सब हैरान रह गए- ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग कह रहे हैं, 'ऐसे दोस्त किस्मत वालों को मिलते हैं.'

  • Sanskriti | 13 May 2025 08:45 AM
शादी में दोस्त ने दिया ऐसा गिफ्ट की सब रह गए हैरान, वीडियो देख लोगों ने कहा- वाह दोस्ती हो तो ऐसी!

नई दिल्ली : शादी सिर्फ दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों और कई दोस्तों का जश्न होती है. ऐसे में जब दूल्हे का कोई खास दोस्त कोई असामान्य और दिल छू लेने वाला गिफ्ट दे, तो वो पल हमेशा के लिए यादों में बस जाता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे को मिले अनोखे तोहफे ने सभी का दिल जीत लिया. आइए देखते हैं ऐसा क्या है जिसे देख हर कोई हैरान है-

वीडियो में दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े नजर आते हैं. तभी उनका करीबी दोस्त एक बड़ा-सा गिफ्ट बॉक्स लेकर आता है. गिफ्ट को देखकर लगता है जैसे इसमें कोई फोटो फ्रेम होगा, लेकिन जैसे ही रैपिंग हटाई जाती है, हर कोई हैरान रह जाता है. बॉक्स के अंदर छुपा होता है – मालदीव का प्लेन टिकट और होटल बुकिंग का कन्फर्मेशन. एक ऐसी चीज जिसे किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि गिफ्ट में कुछ ऐसा हो सकता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

खुशियों की अहमियत 

ये तोहफा सिर्फ सरप्राइज नहीं, बल्कि एक नई जिंदगी की खूबसूरत शुरुआत का प्रतीक बन जाता है. दोस्त ने न केवल उनकी हनीमून ट्रिप की व्यवस्था की, बल्कि ये भी दिखाया कि सच्ची दोस्ती में छोटी-छोटी खुशियों की कितनी अहमियत होती है.

 

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो 

ये वीडियो @marathi\_weddingz इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है और अब तक 27,000 से ज्यादा लाइक्स पा चुका है. कमेंट सेक्शन में लोग दूल्हे के दोस्त की तारीफ करते नहीं थक रहे. नेटिजन्स का कहना है कि ये गिफ्ट सिर्फ महंगा नहीं, बल्कि इमोश्नली भी बेहद खास है.

View this post on Instagram

A post shared by Marathi Wedding????  (@marathi_weddingz)


क्यों है ऐसा गिफ्ट आज के दौर में जरूरी?

आज के समय में जब गिफ्ट देना अक्सर एक फॉर्मेलिटी बन चुका है, तब ऐसा दिल से दिया गया सरप्राइज रिश्तों की गहराई और आपसी समझ का प्रतीक है. ये न केवल नवविवाहित जोड़े के लिए खुशी का कारण बना, बल्कि शादी के मेहमानों के लिए भी एक खास एक्सपीरिएंस रहा.

एक दोस्त द्वारा दिया गया thoughtful गिफ्ट न सिर्फ शादी को यादगार बनाता है, बल्कि ये दोस्ती की असली परिभाषा भी सामने लाता है. ऐसे दोस्त सच में ‘रियल जेम’ होते हैं.

संबंधित ख़बरें
image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home