• Tuesday, May 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

Weak Password List 2025: फिर दोहराई वही गलती, ‘123456’ बना दुनिया का सबसे कमजोर पासवर्ड, चेक करें लिस्ट

Weak Password List 2025: साल 2025 में भी लोग कमजोर पासवर्ड जैसे 123456 का इस्तेमाल कर रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि पासवर्ड कम से कम 12 अक्षरों का होना चाहिए और उसमें अक्षर, अंक व चिन्ह शामिल हों.

  • Samachaar Desk | 10 Nov 2025 09:13 PM
Weak Password List 2025: फिर दोहराई वही गलती, ‘123456’ बना दुनिया का सबसे कमजोर पासवर्ड, चेक करें लिस्ट

Weak Password List 2025: हर साल साइबर विशेषज्ञ लोगों को चेतावनी देते हैं कि कमजोर पासवर्ड हैकिंग का सबसे आसान रास्ता होते हैं. इसके बावजूद 2025 में भी लाखों लोग वही पुरानी गलती दोहरा रहे हैं. Comparitech की नई रिपोर्ट के अनुसार, इस साल भी दुनिया में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला पासवर्ड 123456 ही रहा है. रिपोर्ट में बताया गया कि कंपनी ने 2025 में हुए असली डेटा ब्रीच से लीक हुए 2 अरब से अधिक पासवर्ड्स का विश्लेषण किया, जिसके नतीजे चौंकाने वाले रहे.

सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए गए पासवर्ड

रिपोर्ट में सामने आया कि करोड़ों लोगों ने अपने अकाउंट के लिए कुछ बेहद आसान पासवर्ड्स का इस्तेमाल किया. सबसे सामान्य 10 पासवर्ड इस प्रकार रहे -

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

1. 123456

2. 12345678

3. 123456789

4. Admin

5. 1234

6. Aa123456

7. 12345

8. Password

9. 123

10. 1234567890

इनमें से ज्यादातर पासवर्ड इतने आसान हैं कि किसी भी हैकर को इन्हें तोड़ने में कुछ सेकंड्स से ज्यादा समय नहीं लगता.

नंबर और सामान्य शब्द बने सबसे बड़ी कमजोरी

रिपोर्ट में बताया गया कि टॉप 1000 पासवर्ड्स में से करीब 25% सिर्फ नंबरों से बने हैं. वहीं 38.6% पासवर्ड्स में 123 जैसी सीक्वेंस शामिल है. कुछ लोगों ने password, admin, qwerty या welcome जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया, लेकिन ये भी सुरक्षा के लिहाज से बेहद कमजोर साबित हुए.

यहां तक कि minecraft जैसे गेम का नाम भी टॉप 100 पासवर्ड्स में शामिल रहा। भारतीय यूज़र्स ने भी India@123 को इतना लोकप्रिय बना दिया कि यह सूची में 53वें स्थान पर पहुंच गया.

कितनी लंबाई का पासवर्ड है सुरक्षित?

साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी पासवर्ड की लंबाई कम से कम 12 अक्षरों (कैरेक्टर्स) की होनी चाहिए. लंबा पासवर्ड क्रैक करना कठिन होता है, क्योंकि उसमें ज्यादा संभावनाएं शामिल होती हैं.

लेकिन रिपोर्ट बताती है कि लगभग 65.8% पासवर्ड 12 अक्षरों से छोटे हैं. इसका मतलब है कि अधिकतर यूजर्स अब भी अपनी ऑनलाइन सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं.

सुरक्षित पासवर्ड बनाने के आसान तरीके

पासवर्ड में बड़े और छोटे अक्षरों, नंबरों और स्पेशल कैरेक्टर्स का इस्तेमाल करें. किसी का नाम, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर जैसी आसान जानकारी का प्रयोग न करें. एक ही पासवर्ड कई साइटों पर न रखें. समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहें. पासवर्ड याद रखने में मुश्किल हो तो किसी भरोसेमंद पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करें.

संबंधित ख़बरें
delhi red blast

दिल्ली के लाल किले के पास जोरदार धमाका: इलाके में मचा हड़कंप, कई गाड़ियों में लगी आग

Mouth Breathing

Mouth Breathing : क्या आप भी मुंह से सांस लेते हैं, अभी जान लें नुकसान

Children's Day 2025

Children's Day 2025: क्यों 14 नवंबर को ही मनाया जाता है बाल दिवस?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home