• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

Gmail यूज कर रहे हैं लेकिन इन ट्रिक्स को नहीं जानते? फिर तो बहुत कुछ मिस कर रहे हैं आप!

क्या आप भी हर दिन Gmail इस्तेमाल करते हैं लेकिन उसके ज्यादातर फीचर्स से अब भी अनजान हैं? अगर हां, तो अब वक्त है अपने ईमेल एक्सपीरियंस को लेवल-अप करने का. Gmail सिर्फ ईमेल भेजने का जरिया नहीं, बल्कि इसमें छुपे हैं कुछ ऐसे स्मार्ट फीचर्स जो आपकी प्रोडक्टिवि

  • Samachaar Desk | 17 May 2025 07:04 PM
Gmail यूज कर रहे हैं लेकिन इन ट्रिक्स को नहीं जानते? फिर तो बहुत कुछ मिस कर रहे हैं आप!

Gmail, गूगल की वह लोकप्रिय ईमेल सेवा है जो आज के समय में हर स्मार्टफोन यूजर की जरूरत बन चुकी है. चाहे ऑफिस का काम हो या किसी को शुभकामनाएं भेजनी हों, Gmail हर मोर्चे पर भरोसेमंद साथी की तरह काम करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि, Gmail में कुछ ऐसे स्मार्ट फीचर्स भी मौजूद हैं, जो आपके काम को कहीं ज्यादा आसान बना सकते हैं? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं Gmail के उन फीचर्स के बारे में जो आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

शेड्यूल सेंड फीचर

कई बार हमें ईमेल किसी खास तारीख या समय पर भेजना होता है, लेकिन हम उस समय उपलब्ध नहीं होते. ऐसे में Gmail का Schedule Send फीचर बेहद उपयोगी होता है. इस फीचर की मदद से आप पहले से ईमेल तैयार करके उसका समय तय कर सकते हैं. जैसे ही निर्धारित समय आता है, Gmail खुद-ब-खुद उस ईमेल को भेज देता है. यह फीचर बर्थडे विश या किसी जरूरी सूचना को तय समय पर भेजने में खास मदद करता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

स्मार्ट कंपोज

Gmail का Smart Compose फीचर आपके ईमेल लिखने के अनुभव को काफी बेहतर बना देता है. जैसे ही आप मेल टाइप करना शुरू करते हैं, Gmail आपको संभावित वाक्य और शब्दों का सुझाव देता है. इससे न सिर्फ आपका समय बचता है, बल्कि आप ज्यादा प्रोफेशनल और स्पष्ट भाषा में ईमेल भी लिख पाते हैं.

स्मार्ट रिप्लाई

कभी-कभी हमें ईमेल का जवाब देने में देर हो जाती है, खासकर तब जब हम मोबाइल पर होते हैं. ऐसे में Gmail का Smart Reply फीचर काम आता है. यह फीचर आपको मिलने वाले ईमेल के अनुसार, पहले से तैयार जवाबों का सुझाव देता है जिन्हें आप एक क्लिक में भेज सकते हैं. इससे आप जल्दी और सहजता से प्रतिक्रिया दे सकते हैं.

अनडू सेंड

हम सबके साथ कभी न कभी ऐसा होता है कि गलती से कोई ईमेल भेज दिया जाए. Gmail का Undo Send फीचर इसी स्थिति में आपकी मदद करता है. जैसे ही आप ईमेल भेजते हैं, स्क्रीन पर एक "Undo" बटन दिखता है. उस पर क्लिक कर आप कुछ सेकंड्स के भीतर भेजे गए ईमेल को वापस ले सकते हैं. यह फीचर आपको कई संभावित गड़बड़ियों और शर्मिंदगी से बचा सकता है.

संबंधित ख़बरें
shahrukh khan house new name plate

मन्नत की नई नेम प्लेट ने मचा दी हलचल!डिजाइन से लेकर फॉन्ट तक, गौरी खान ने बदली पहचान: VIDEO

ये कैसा बवाल? आसमान से लटकी इमारत! 50,000 किमी ऊपर बनेगा Analemma Tower

ये कैसा बवाल? आसमान से लटकी इमारत! 50,000 किमी ऊपर बनेगा Analemma Tower

क्या है 'One-Time Settlement' स्कीम? पंजाब सरकार ने टैक्सपेयर्स को दिया तगड़ा तोहफा!

क्या है 'One-Time Settlement' स्कीम? पंजाब सरकार ने टैक्सपेयर्स को दिया तगड़ा तोहफा!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home