देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने करोड़ों नेट बैंकिंग यूजर्स को एक अहम जानकारी दी है. बैंक ने बताया है कि रोजाना कुछ मिनटों के लिए नेट बैंकिंग सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी साथ ही, यूजर्स को पासवर्ड को लेकर भी खास अलर्ट जारी किया गया है.
SBI ने कहा है कि सिस्टम की सुरक्षा और प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए रोजाना मेंटेनेंस किया जाता है. यह प्रोसेस सुबह 4:45 बजे से 5:45 बजे के बीच होता है, जिसमें लगभग 3 से 4 मिनट की रुकावट आ सकती है. यह काम ऑफ-पीक ऑवर्स में ही होता है ताकि ग्राहकों को कम से कम परेशानी हो.
यदि आप रोज सुबह बैंकिंग ट्रांजैक्शन करते हैं तो यह अलर्ट आपके लिए महत्वपूर्ण है. मेंटेनेंस समय के दौरान लेनदेन में असफलता या डिले हो सकता है, इसलिए कोशिश करें कि इन समयों के बाहर ही बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करें.
SBI ने यूजर्स से कहा है कि वे मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें, जिसमें अक्षर, संख्या और स्पेशल कैरेक्टर्स शामिल हों इसके अलावा:
1 हर 180 दिन में लॉगिन पासवर्ड बदलना जरूरी होगा
2 प्रोफाइल पासवर्ड साल में एक बार बदलना अनिवार्य होगा
3 OTP-बेस्ड लॉगिन अब अनिवार्य किया गया है
बैंक ने नेट बैंकिंग यूजर्स के लिए Lock & Unlock User फीचर भी उपलब्ध कराया है. इस फीचर की मदद से यूजर अपने नेट बैंकिंग एक्सेस को कभी भी लॉक या अनलॉक कर सकते हैं, जिससे खाते की सुरक्षा पर पूरा नियंत्रण मिल सके.
SBI की ये नई पहलें ग्राहकों को एक सुरक्षित, भरोसेमंद और सुविधाजनक बैंकिंग अनुभव देने की दिशा में उठाया गया मजबूत कदम हैं. अगर आप भी SBI नेट बैंकिंग यूजर हैं, तो इन बातों का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है.
Copyright © 2026 The Samachaar
