• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

आपके फोन पर भी आया है रिवॉर्ड पॉइंट्स वाला मैसेज? क्लिक करने से पहले जान लें पूरी सच्चाई

रिवॉर्ड पॉइंट्स के नाम पर ठग फर्जी मैसेज भेजकर लोगों से कार्ड और बैंक डिटेल्स लेते हैं. अनजान लिंक पर क्लिक न करें, जानकारी साझा न करें और ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें.

  • Samachaar Desk | 30 Jan 2026 04:49 PM
आपके फोन पर भी आया है रिवॉर्ड पॉइंट्स वाला मैसेज? क्लिक करने से पहले जान लें पूरी सच्चाई

आजकल ऑनलाइन ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं. ठग इतने चालाक हो गए हैं कि पढ़े-लिखे और समझदार लोग भी आसानी से उनके जाल में फंस जाते हैं. इसी को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने लोगों को सतर्क करने के लिए एक जानकारी साझा की है, जिसमें रिवॉर्ड पॉइंट्स के नाम पर हो रही धोखाधड़ी के बारे में बताया गया है.

कैसे फंसाते हैं ठग लोगों को

ठगी करने वाले लोग आमतौर पर मोबाइल पर मैसेज भेजते हैं. ये मैसेज एसएमएस या व्हाट्सऐप पर आ सकता है. इसमें लिखा होता है कि आपके खाते में हजारों रिवॉर्ड पॉइंट्स हैं जो जल्द ही खत्म होने वाले हैं. मैसेज में एक लिंक दिया जाता है और तुरंत उसे खोलकर रिडीम करने को कहा जाता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

कई लोग ये सोचकर लिंक पर क्लिक कर देते हैं कि कहीं उनके रिवॉर्ड बेकार न चले जाएं. जैसे ही लिंक खोला जाता है, उनसे डेबिट कार्ड की जानकारी भरने के लिए कहा जाता है. अगर कोई व्यक्ति यह जानकारी डाल देता है, तो उसका बैंक अकाउंट खाली भी हो सकता है.

फर्जी मैसेज की पहचान कैसे करें

नकली मैसेज की पहचान करना बहुत जरूरी है. ऐसे मैसेज में अक्सर भाषा गलत होती है या शब्दों की स्पेलिंग ठीक नहीं होती। यह एक बड़ा संकेत है कि मैसेज असली नहीं है.

अगर बैंक की तरफ से कभी कॉल आती है, तो वह आमतौर पर 1600 से शुरू होने वाले नंबर से आती है. ऐसे नंबर से आने वाली कॉल सही हो सकती है. किसी और अनजान नंबर से आई कॉल पर भरोसा करने से पहले सावधान रहना चाहिए.

ठगी हो जाए तो क्या करें

अगर किसी के साथ धोखाधड़ी हो जाती है, तो देर न करें. तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें. इसके अलावा cybercrime.gov.in वेबसाइट पर जाकर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. समय पर शिकायत करने से नुकसान कम किया जा सकता है.

खुद को सुरक्षित रखने के आसान उपाय

किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें ओटीपी, CVV नंबर, UPI पिन या बैंक से जुड़ी जानकारी किसी को न बताएं रिवॉर्ड पॉइंट्स से जुड़े मैसेज की पहले सही जानकारी जांच लें शक होने पर सीधे बैंक की आधिकारिक शाखा या कस्टमर केयर से संपर्क करें

सतर्क रहना ही ऑनलाइन ठगी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है.

संबंधित ख़बरें
akanksha awasthi

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी पर 11.50 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप!

janhvi kapoor

जान्हवी कपूर ने करण जौहर को अलविदा कहा! अब खुद संभालेंगी अपने करियर के सभी फैसले

virat kohli

Virat Kohli: गायब होकर लौटा विराट कोहली का इंस्टाग्राम! फैंस ने ली राहत की सांस

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home