Oppo K14x 5G: ओप्पो ने भारतीय बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन Oppo K14x 5G लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी की K14 सीरीज का पहला फोन है. इस फोन को ग्राहक ओप्पो की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकते हैं. फोन को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जो लंबी बैटरी, ठीक-ठाक परफॉर्मेंस और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं.
Oppo K14x 5G का डिजाइन साधारण लेकिन मजबूत है. कंपनी का कहना है कि फोन को IP64 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है. सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जिससे फोन को आसानी से अनलॉक किया जा सकता है.
फोन में 6.75 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है. यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग स्मूद लगती है. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1125 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी डिस्प्ले ठीक से दिखाई देता है. टच सैंपलिंग रेट 240Hz है, जो टच रिस्पॉन्स को बेहतर बनाता है.
Oppo K14x 5G में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. ये प्रोसेसर रोजमर्रा के काम जैसे सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्की गेमिंग के लिए ठीक माना जाता है. फोन Android 15 पर आधारित ColorOS 15 पर चलता है. इसमें डुअल सिम सपोर्ट भी मिलता है.
फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है. कैमरा सामान्य फोटो और दिन की रोशनी में अच्छी तस्वीरें लेने में सक्षम है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
Oppo K14x 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh की बैटरी है. ये बैटरी लंबे समय तक चल सकती है और एक बार चार्ज करने पर दिनभर का साथ देती है. फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है.
भारत में इस फोन का 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये में उपलब्ध है. वहीं 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है. लॉन्च ऑफर के तहत SBI, HDFC और ICICI बैंक कार्ड से खरीद पर 1,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है.
भारतीय बाजार में Oppo K14x 5G का मुकाबला realme P4x 5G, vivo T4x 5G, Motorola G86 Power 5G और Nothing Phone 2 Pro जैसे स्मार्टफोन्स से माना जा रहा है.
Copyright © 2026 The Samachaar
