• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

मोगा में दिनदहाड़े गोलियां! रोटी खाने जा रहे प्रवासी मजदूरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सोशल मीडिया पर ली गई जिम्मेदारी

Punjab News: पंजाब के मोगा जिले में जीरा रोड पर काम कर रहे प्रवासी मजदूरों पर बाइक सवार हमलावरों ने दिनदहाड़े गोलियां चला दीं. इस हमले में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 10 Feb 2026 02:17 PM
मोगा में दिनदहाड़े गोलियां! रोटी खाने जा रहे प्रवासी मजदूरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सोशल मीडिया पर ली गई जिम्मेदारी

पंजाब के मोगा जिले में कानून-व्यवस्था को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. जीरा रोड स्थित एक सेलर पर काम करने वाले प्रवासी मजदूरों पर दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला दीं. इस अचानक हुए हमले से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया. गोलीबारी में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

काम खत्म कर लौट रहे थे मजदूर

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे 7 से 8 प्रवासी मजदूर सेलर में काम खत्म करने के बाद अपने किराये के कमरे की ओर जा रहे थे. जैसे ही वे सेलर से कुछ दूरी पर पहुंचे, बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने अचानक उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गोलियों की आवाज सुनते ही मजदूर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

दो मजदूर गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

इस फायरिंग में अशोक कुमार और सुबोध माझी को गोलियां लगी हैं. दोनों मजदूर पल्लेदारी का काम करते हैं और अपने अन्य साथियों के साथ जा रहे थे. घायलों को तत्काल मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. अन्य मजदूर किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे.

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने का दावा

इस सनसनीखेज वारदात के बाद मामला और गंभीर हो गया, जब सोशल मीडिया पर लाडी भलवान और निरवेर सिंह नाम के दो लोगों ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में गोलियां चलाते हुए दिखाया गया है. पोस्ट में प्रवासी मजदूरों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है, जिससे मामले को साम्प्रदायिक और संवेदनशील रंग देने की कोशिश नजर आ रही है.

कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर पंजाब में प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस अब सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. फिलहाल इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

संबंधित ख़बरें
valentines week makeup

Valentine’s Week Makeup Tips: सिर्फ 10 मिनट में पाएं नेचुरल ग्लो, पर की ये गलतियां तो लुक हो जाएगा खराब!

Love Marriage Ban

Love Marriage पर पंचायत का फरमान! शादी की तो गांव से बेदखल, परिवार का होगा सामाजिक बहिष्कार

Operation Prahar 2.0

पंजाब में अपराधियों की उलटी गिनती शुरू! ऑपरेशन प्रहार-2 में 5,290 गैंगस्टर गिरफ्तार, CM मान ने खोल दिया फ्रंट

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home