Samsung ने अपना सबसे सस्ता और भरोसेमंद 5G स्मार्टफोन Galaxy M16 5G भारत में लॉन्च कर दिया है. यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए है जो मिड-रेंज में एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो फीचर-पैक होने के साथ-साथ लॉन्ग-टर्म अपडेट सपोर्ट भी दे. Galaxy M16 5G को 6 साल तक Android OS और सिक्योरिटी पैच अपडेट मिलने वाला है, जो इस रेंज में पहली बार देखने को मिल रहा है.
Galaxy M16 5G तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है. इसका बेस वेरिएंट (4GB + 128GB) ₹12,499 की कीमत के साथ आता है, लेकिन फिलहाल यह अमेज़न पर ₹10,749 में मिल रहा है. वहीं, 6GB RAM वाला वेरिएंट भी ₹2,000 तक के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. इसके अलावा, फोन पर ₹8,000 तक का एक्सचेंज ऑफर और ₹322 का कैशबैक भी मिल रहा है.
Galaxy M16 5G में 6.7-इंच FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और आई-केयर शील्ड है. यह डिस्प्ले न सिर्फ स्मूथ स्क्रॉलिंग के लिए बेस्ट है, बल्कि आंखों की सुरक्षा का भी ध्यान रखता है. फोन तीन खूबसूरत कलर ऑप्शन – Mint Green, Blush Pink और Thunder Black में आता है.
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए 13MP फ्रंट कैमरा मौजूद है. परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए शानदार है.
फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और Samsung Wallet के साथ टैप-एंड-पे फीचर दिया गया है.
Galaxy M16 5G उन यूज़र्स के लिए बेस्ट है जो एक भरोसेमंद, पावरफुल और लॉन्ग-लास्टिंग स्मार्टफोन की तलाश में हैं. अगर आप 10,000 रुपये के आसपास 5G फोन लेना चाहते हैं जो आने वाले सालों तक अपडेटेड रहे, तो यह डील मिस न करें.
Copyright © 2026 The Samachaar
