• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

Google Alert: बंद हो गए सिक्योरिटी अपडेट, अब ये एंड्रॉयड फोन बन चुके हैं डेटा चोरी का खुला रास्ता

Google Alert: गूगल ने चेतावनी दी है कि Android 12 या उससे पुराने फोन को अब सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलेंगे. ऐसे डिवाइस हैकिंग और डेटा चोरी के लिए ज्यादा असुरक्षित हो गए हैं.

  • Samachaar Desk | 08 Feb 2026 03:22 PM
Google Alert: बंद हो गए सिक्योरिटी अपडेट, अब ये एंड्रॉयड फोन बन चुके हैं डेटा चोरी का खुला रास्ता

Google Alert: गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक अहम सुरक्षा चेतावनी जारी की है. कंपनी के अनुसार, जो स्मार्टफोन Android 12 या उससे पुराने वर्जन पर चल रहे हैं, उन्हें अब आगे कोई नया सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलेगा. इसका मतलब यह है कि ऐसे फोन अब पहले के मुकाबले ज्यादा असुरक्षित हो गए हैं. हैकर्स के लिए उन फोन को हैक करना काफी आसान होगा.

जब फोन को सिक्योरिटी अपडेट मिलना बंद हो जाता है, तो उसकी कमजोरियां ठीक नहीं की जातीं. ऐसे में हैकर्स के लिए फोन को निशाना बनाना आसान हो जाता है. दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स ऐसे फोन इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनमें अब नया सुरक्षा सुधार नहीं आएगा.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

किन एंड्रॉयड वर्जन पर मिल रहे हैं अपडेट

फिलहाल Android 13, 14, 15 और 16 पर चल रहे फोन को ही सुरक्षा अपडेट मिल रहे हैं. हालांकि, कुल यूजर्स में इनका हिस्सा अभी भी सीमित है. बड़ी संख्या में लोग अब भी पुराने वर्जन पर हैं, जो चिंता की बात है.

Android 12, 11, 10 और 9 जैसे पुराने वर्जन अब सिक्योरिटी अपडेट की सूची से बाहर हो चुके हैं. खासकर 2021 या उससे पहले लॉन्च हुए कई फोन इस समस्या से प्रभावित हैं.

एंड्रॉयड में अपडेट की समस्या

एंड्रॉयड फोन बनाने वाली कंपनियां अपने-अपने हिसाब से अपडेट देती हैं. ज्यादातर ब्रांड 2 या 3 साल बाद फोन को अपडेट देना बंद कर देते हैं. इसी वजह से एक ही समय पर कई पुराने और नए वर्जन बाजार में चल रहे होते हैं. यही स्थिति सुरक्षा को लेकर परेशानी बढ़ाती है.

बिना सुरक्षा अपडेट वाले फोन पर मैलवेयर और स्पायवेयर का खतरा ज्यादा होता है. इससे बैंकिंग ऐप, पासवर्ड, मैसेज और ओटीपी तक खतरे में पड़ सकते हैं. गूगल का कहना है कि अगर आपका फोन Android 13 या उससे ऊपर अपडेट नहीं हो सकता, तो नया फोन लेना ज्यादा सुरक्षित विकल्प है.

संबंधित ख़बरें
Ghooskhor Pandit

‘घूसखोर पंडित’ वेब सीरीज पर बवाल! पंजाब पहुंचा विरोध, मनोज बाजपेयी समेत पूरी टीम पर FIR की मांग

banana city

भारत के किस शहर को कहा जाता है Banana City और क्यों?

Punjab Politics

पंथ के नाम पर सियासी जंग! 2027 चुनाव से पहले पंजाब में AAP-BJP-Akali की नई रणनीति ने बढ़ाया सस्पेंस

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home