• Saturday, May 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

BSNL ने बिना दाम बढ़ाए प्रीपेड प्लान को 20% तक महंगा कर दिया, छोटे और मिड-रेंज प्लान सबसे ज्यादा प्रभावित

BSNL Price Hike: BSNL ने कई प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी घटा दी है, जिससे बिना कीमत बढ़ाए ही प्लान 20% तक महंगे हो गए हैं, जिससे ग्राहकों में नाराजगी बढ़ी है.

  • Samachaar Desk | 20 Nov 2025 08:08 PM
BSNL ने बिना दाम बढ़ाए प्रीपेड प्लान को 20% तक महंगा कर दिया, छोटे और मिड-रेंज प्लान सबसे ज्यादा प्रभावित

BSNL Price Hike: बढ़ोतरी नहीं की, लेकिन वैलिडिटी कम होने की वजह से ये प्लान पहले से लगभग 20 प्रतिशत तक महंगे हो गए हैं. टेलीकॉम सेक्टर में टैरिफ बढ़ोतरी की खबरों के बीच यह कदम ग्राहकों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. प्रभावित प्लानों में 99, 107, 147, 153, 197, 439 और 879 रुपये के लोकप्रिय पैक शामिल हैं.

छोटे प्लान सबसे ज्यादा प्रभावित

छोटे प्रीपेड पैक सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. 99 रुपये वाला प्लान: इसकी वैलिडिटी 15 दिन से घटाकर 14 दिन कर दी गई है. 107 रुपये वाला प्लान: इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन से घटाकर 22 दिन कर दी गई है, जिससे इसकी प्रति दिन लागत लगभग 20 प्रतिशत बढ़ गई है. 147 रुपये वाला प्लान: इसकी वैलिडिटी 25 दिन से घटाकर 24 दिन कर दी गई है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 5GB डेटा मिलता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इन छोटे पैक की वैलिडिटी कम होने से ग्राहक पहले की तुलना में कम समय में अधिक भुगतान करने को मजबूर हो गए हैं.

मिड-रेंज प्लानों में भी कटौती

मध्यम कीमत वाले प्लान भी इस बदलाव से अछूते नहीं रहे.

153 रुपये वाला प्लान: इसकी वैलिडिटी 25 दिन से घटाकर 24 दिन हो गई है. इसमें 1GB रोजाना डेटा और कॉलिंग शामिल है. 197 रुपये वाला प्लान: इसकी वैलिडिटी 48 दिन से घटाकर 42 दिन कर दी गई है. 439 रुपये वाला प्लान: इसकी वैलिडिटी 90 दिन से घटाकर 80 दिन कर दी गई है.

इन प्लानों में वैलिडिटी कम होने के कारण प्रति दिन डेटा और कॉलिंग की लागत बढ़ गई है.

लॉन्ग-टर्म प्लान पर भी असर

सबसे महंगे 879 रुपये वाले लॉन्ग-टर्म प्लान में भी बदलाव किया गया है. पहले इस प्लान में 180 दिनों की सर्विस मिलती थी, लेकिन अब इसे घटाकर 165 दिन कर दिया गया है. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 24GB डेटा शामिल है. नई वैधता के बाद प्रति दिन खर्च पहले से काफी अधिक हो गया है.

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने BSNL पर आरोप लगाया है कि कंपनी चुपचाप वैलिडिटी घटाकर प्लान महंगे कर रही है, जिससे ग्राहकों में असंतोष बढ़ रहा है.

संबंधित ख़बरें
Nepal Gen Z Protest

नेपाल के बारा में बड़ा तनाव… जेन-जी प्रदर्शनकारियों और सीपीएन-यूएमएल कार्यकर्ताओं की झड़प के बाद कर्फ्यू

ai

Instagram CEO एडम मोसेरी का चौंकाने वाला दावा: AI इंजीनियर्स में डिग्री नहीं, बल्कि इस चीज की है जरूरत

shahrukh khan

शाहरुख और आर्यन खान की डी’यावोल वोर्टेक्स ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर मचाया धमाका, जीता बेस्ट न्यू स्कॉच और डबल गोल्ड अवॉर्ड!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home