• Saturday, May 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

शाहरुख और आर्यन खान की डी’यावोल वोर्टेक्स ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर मचाया धमाका, जीता बेस्ट न्यू स्कॉच और डबल गोल्ड अवॉर्ड!

शाहरुख और आर्यन खान का व्हिस्की ब्रांड डी’यावोल वोर्टेक्स 2025 में सैन फ्रांसिस्को वर्ल्ड स्पिरिट्स कॉम्पिटिशन में बेस्ट न्यू स्कॉच और डबल गोल्ड जीतकर अंतर्राष्ट्रीय मान्यता हासिल कर चुका है.

  • Samachaar Desk | 20 Nov 2025 07:53 PM
शाहरुख और आर्यन खान की डी’यावोल वोर्टेक्स ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर मचाया धमाका, जीता बेस्ट न्यू स्कॉच और डबल गोल्ड अवॉर्ड!

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान का व्हिस्की ब्रांड डी’यावोल वोर्टेक्स ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इस ब्रांड को सैन फ्रांसिस्को वर्ल्ड स्पिरिट्स कॉम्पिटिशन 2025 में ‘बेस्ट न्यू स्कॉच व्हिस्की ऑफ द ईयर’ का खिताब मिला है. इसके अलावा इसने कॉम्पीटिशन में डबल गोल्ड सम्मान भी हासिल किया, जो इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाता है.

डी’यावोल स्पिरिट्स की सीईओ लेटी ब्लागोएवा ने इस उपलब्धि को ब्रांड के लिए बड़ी सफलता बताया. उन्होंने कहा कि यह जीत ब्रांड के हाल ही में मिली लगातार उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण सफलता है. लेटी ने यह भी बताया कि टेस्टिंग सेशन इस विकास प्रक्रिया का महत्वपूर्ण और आनंददायक हिस्सा होते हैं, जो ब्रांड की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

भारत में डी’यावोल वोर्टेक्स की कीमत

डी’यावोल वोर्टेक्स को 2022 में SLAB Ventures के तहत लॉन्च किया गया था. आर्यन खान इसके मालिक हैं, जबकि शाहरुख खान इसके सह-संस्थापक हैं. यह व्हिस्की देश और विदेश में तेजी से लोकप्रिय हो रही है. हाल ही में इसका वोदका संस्करण यूके में भी लॉन्च किया गया.

भारत में इस व्हिस्की की कीमत राज्य के अनुसार अलग-अलग है. उदाहरण के लिए:

कर्नाटक: 9,950 रुपये महाराष्ट्र: 9,800 रुपये गोवा: 9,000 रुपये तेलंगाना: 9,760 रुपये हरियाणा: 6,000 रुपये दिल्ली: 7,200 रुपये उत्तर प्रदेश: 6,300 रुपये पश्चिम बंगाल: 6,210 रुपये

View this post on Instagram

A post shared by Luxurious (@luxuriousbymm)


पहले भी मिल चुके हैं कई अवॉर्ड

डी’यावोल वोर्टेक्स के लिए यह पहली बड़ी उपलब्धि नहीं है. इससे पहले इसने कई अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्ड अपने नाम किए हैं. इनमें शामिल हैं:

स्कॉच व्हिस्की मास्टर्स 2025 में गोल्ड न्यूयॉर्क वर्ल्ड स्पिरिट्स प्रतियोगिता 2024 में गोल्ड अंतर्राष्ट्रीय वाइन एंड स्पिरिट्स पुरस्कार 2024 में गोल्ड मेडल बर्लिन इंटरनेशनल स्पिरिट्स प्रतियोगिता 2025 में गोल्ड

ये पुरस्कार डी’यावोल वोर्टेक्स की गुणवत्ता और अंतर्राष्ट्रीय मान्यता को दर्शाते हैं.

शाहरुख और आर्यन खान का यह व्हिस्की ब्रांड न केवल भारत में बल्कि अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर भी अपनी पहचान बना रहा है. लगातार पुरस्कार जीतकर यह ब्रांड साबित कर रहा है कि गुणवत्ता और मेहनत के दम पर कोई नया ब्रांड भी विश्व स्तर पर अपनी जगह बना सकता है.

संबंधित ख़बरें
Google Chrome

क्रोम में बड़ा सिक्योरिटी खतरा! V8 इंजन में मिला खतरनाक बग, हैकर्स पहले ही कर चुके थे Exploit की कोशिश

Nepal Gen Z Protest

नेपाल के बारा में बड़ा तनाव… जेन-जी प्रदर्शनकारियों और सीपीएन-यूएमएल कार्यकर्ताओं की झड़प के बाद कर्फ्यू

ai

Instagram CEO एडम मोसेरी का चौंकाने वाला दावा: AI इंजीनियर्स में डिग्री नहीं, बल्कि इस चीज की है जरूरत

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home