• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Uttar Pradesh

मोदी सरकार के 11 साल: लखनऊ से योगी ने गिनाई ऐतिहासिक उपलब्धियां

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने के मौके पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस वार्ता की।

  • Saurabh | 10 Jun 2025 04:28 PM
मोदी सरकार के 11 साल: लखनऊ से योगी ने गिनाई ऐतिहासिक उपलब्धियां

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने के मौके पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए व्यापक बदलावों को रेखांकित किया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बीते 11 वर्षों में देश ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। वैश्विक मंच पर भारत की छवि सशक्त हुई है और "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" की परिकल्पना को साकार किया गया है। उन्होंने इस कालखंड को विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का "स्वर्णिम काल" बताया।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

टूटा विश्वास अब फिर से बना है: सीएम योगी

सीएम योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद के 65 वर्षों में अस्थिर नेतृत्व के चलते आम जनता का सरकारों पर से विश्वास टूट गया था। लेकिन बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत और निर्णायक नेतृत्व ने न सिर्फ देश को तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्त किया, बल्कि भारत को एक नई दिशा भी दी है। उन्होंने कहा कि मोदी ने दुनिया भर में भारत की साख बढ़ाई और देश को एक सशक्त नेतृत्व दिया।

अर्थव्यवस्था से लेकर शासन तक दिखा बदलाव

योगी ने कहा कि आर्थिक मोर्चे पर भी भारत ने नई पहचान बनाई है। अब योजनाओं का लाभ चेहरा नहीं बल्कि पात्रता देखकर दिया जा रहा है। सरकार की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही आई है। यह शासन अब तुष्टिकरण नहीं, बल्कि ‘संतुष्टिकरण’ के सिद्धांत पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इसे "मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस" का बेहतरीन उदाहरण बताया।

सैन्य ताकत और विदेश नीति पर भी बोले

सीएम ने कहा कि दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति को 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसे अभियानों के माध्यम से देखा है। भारत अब सिर्फ शांति की बात करने वाला देश नहीं, बल्कि आतंकवाद और आक्रमण का सख्ती से जवाब देने वाला राष्ट्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को भारत की बदली हुई नीति का परिचय दिया है।

पंच प्रण का स्मरण

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के दौरान दिए गए "पंच प्रण" की भी याद दिलाई। विकसित भारत का संकल्प, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, विरासत पर गर्व, राष्ट्रीय एकता और नागरिक कर्तव्य के पालन को देश की नई दिशा बताया।

संबंधित ख़बरें
 दहशत, धुआं और मौत! आग में फंसे पिता और दो मासूमों ने खुद को नीचे फेंक दिया

दहशत, धुआं और मौत! आग में फंसे पिता और दो मासूमों ने खुद को नीचे फेंक दिया

पंजाब की तहसीलों में भगवंत मान का बम फटा! बोले- अब ज़मीन की रजिस्ट्री में दलाल की No Entry

पंजाब की तहसीलों में भगवंत मान का बम फटा! बोले- अब ज़मीन की रजिस्ट्री में दलाल की No Entry

तप रही दिल्ली! 50 डिग्री के करीब पारा, ऑरेंज अलर्ट से दहशत

तप रही दिल्ली! 50 डिग्री के करीब पारा, ऑरेंज अलर्ट से दहशत

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home