• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Uttar Pradesh

सीएम योगी ने काशी में की विशेष पूजा, बाबा विश्वनाथ से मांगी प्रदेश की खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में बाबा काल भैरव और बाबा विश्वनाथ का पूजन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की. नमो घाट पर दीप प्रज्ज्वलित कर देव दीपावली महोत्सव का शुभारंभ किया.

  • Samachaar Desk | 06 Nov 2025 07:21 PM
सीएम योगी ने काशी में की विशेष पूजा, बाबा विश्वनाथ से मांगी प्रदेश की खुशहाली की कामना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए. गुरुवार सुबह उन्होंने बाबा काल भैरव मंदिर में पहुंचकर शहर के कोतवाल भगवान काल भैरव का विधिवत दर्शन-पूजन किया. इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने षोडशोपचार विधि से बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की.

बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा

पूजा के दौरान मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा. श्रद्धालुओं की भीड़ ने माहौल को भक्तिमय बना दिया. मुख्यमंत्री ने गर्भगृह में विशेष पूजन के साथ बाबा विश्वनाथ का अभिषेक भी किया. बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने वाराणसी के विकास कार्यों और देव दीपावली की व्यवस्थाओं पर भी नजर डाली.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सतुआ बाबा आश्रम में संतों का आशीर्वाद लिया

काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा के बाद योगी आदित्यनाथ मणिकर्णिका घाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम पहुंचे. वहां उन्होंने आश्रम परिसर में स्थित शिव मंदिर में पूजा की और महंत संतोष दास महाराज से भेंट की. सीएम योगी ने संतों का आशीर्वाद लेकर पूरे प्रदेश की शांति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की. इस मौके पर राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव और सुशील सिंह भी मौजूद रहे.

देव दीपावली महोत्सव का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम ही वाराणसी पहुंचे थे. उन्होंने नमो घाट पर दीप प्रज्ज्वलित कर देव दीपावली महोत्सव का शुभारंभ किया. इसके बाद क्रूज से उन्होंने गंगा तटों पर जलते लाखों दीयों की अद्भुत छटा का अवलोकन किया. इस दृश्य ने पूरे घाट को रोशनी से नहला दिया. सीएम योगी ने कहा कि “काशी आज आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का जीवंत प्रतीक बन चुकी है. यहां की परंपरा, यहां का उत्सव और यहां के लोग भारत की आत्मा का परिचय हैं.”

देव दीपावली के मौके पर काशी में भक्तों और पर्यटकों का तांता लगा रहा. मुख्यमंत्री के आगमन से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

संबंधित ख़बरें
YouTuber Anunay Sood

फोर्ब्स की टॉप 100 में शामिल नोएडा के यूट्यूबर अनुनय सूद की अमेरिका में मौत, सोशल मीडिया पर शोक

Bihar Chunav 2025

11 बजे तक ‘लालू एंड कंपनी’ का सूपड़ा साफ! बेतिया में अमित शाह का गरजता ऐलान, ठगबंधन पर बड़ा हमला!

Neil Bhatt Aishwarya Sharma

टीवी के पॉपुलर कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का रिश्ता टूटा? शादी के 4 साल बाद तलाक की खबरों से फैन्स हैरान

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home