• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में मौसम ने लिया यू-टर्न! इन जिलों में बारिश और ठंडी हवाओं का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है. 27 अक्टूबर से कई जिलों में बारिश और ठंडी हवाओं का अलर्ट जारी हुआ है. जानिए किन जिलों में होगी बारिश और कब गिरेगा तापमान 4 डिग्री तक.

  • Samachaar Desk | 27 Oct 2025 02:46 PM
उत्तर प्रदेश में मौसम ने लिया यू-टर्न! इन जिलों में बारिश और ठंडी हवाओं का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है. सोमवार (27 अक्टूबर) से राज्य के कई हिस्सों में काले बादल छाने लगे हैं. मौसम विभाग (IMD) के ताज़ा अपडेट के मुताबिक, पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं, तापमान में गिरावट के साथ अब ठंड धीरे-धीरे दस्तक देने वाली है.

पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 27 अक्टूबर को झांसी, ललितपुर, महोबा, जालौन, हमीरपुर, इटावा, मैनपुरी, आगरा और फिरोजाबाद जैसे जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. पूर्वी यूपी में फिलहाल मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन सुबह और रात के समय हल्का कोहरा और धुंध नजर आ सकती है.

28 और 29 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है. इस दौरान सभी 75 जिलों को मौसम विभाग ने ग्रीन जोन में रखा है, यानी भारी बारिश या आंधी-तूफान जैसी कोई बड़ी चेतावनी नहीं है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

30-31 अक्टूबर को चलेगी तेज हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, 30 अक्टूबर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर चलेगा. यह स्थिति 31 अक्टूबर तक बनी रह सकती है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले 4 से 5 दिनों में प्रदेश में ठंड बढ़ने वाली है. अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिलेगी. इससे सुबह और रात के समय हल्की ठंड का अहसास शुरू हो जाएगा.

लखनऊ और अन्य शहरों में साफ रहेगा मौसम

आईएमडी के मुताबिक, राजधानी लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, नोएडा और गाजियाबाद में आज मौसम साफ रहेगा. हालांकि, अलीगढ़, मथुरा, मेरठ, बरेली, प्रयागराज, आजमगढ़ और मुजफ्फरनगर जैसे जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छाई रह सकती है.

अगले कुछ दिनों में यूपी का मौसम पूरी तरह बदल सकता है. हल्की बारिश, ठंडी हवाओं और गिरते तापमान के साथ राज्य में ठंड का मौसम अब करीब है. लोगों को सलाह दी गई है कि सुबह-शाम बाहर निकलते समय हल्के गर्म कपड़ों का इस्तेमाल शुरू कर दें.

संबंधित ख़बरें
Punjab government cabinet

पंजाब कैबिनेट की बैठक कल: शहीदी शताब्दी समारोह पर हो सकते हैं बड़े फैसले

Bihar Election 2025

बिहार चुनाव से पहले बीजेपी में बगावत! चार नेता 6 साल के लिए बाहर, पार्टी ने दिया कड़ा संदेश

UP Election

सपा के पोस्टर वार से गरमाया यूपी का सियासी माहौल, ‘सुपर इंजन सरकार’ का नया नारा बना चर्चा का विषय

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home