• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Uttar Pradesh

सपा के पोस्टर वार से गरमाया यूपी का सियासी माहौल, ‘सुपर इंजन सरकार’ का नया नारा बना चर्चा का विषय

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा नेता तारिक सईद अज्जू के पोस्टर ने सियासी हलचल मचा दी है. उन्होंने अखिलेश यादव को “सुपर इंजन सरकार” बताया और नया नारा दिया – “2027 में आएगी पीडीए सरकार.” जानिए क्या है इस पोस्टर की पूरी कहानी.

  • Samachaar Desk | 27 Oct 2025 02:03 PM
सपा के पोस्टर वार से गरमाया यूपी का सियासी माहौल, ‘सुपर इंजन सरकार’ का नया नारा बना चर्चा का विषय

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट तेज होते ही सियासी गलियारों में हलचल शुरू हो गई है. अभी चुनाव में वक्त है, लेकिन नेताओं के बीच टिकट की रेस और अपनी मौजूदगी दिखाने की जंग अब सड़कों पर दिखाई देने लगी है. पोस्टर और होर्डिंग वार का सिलसिला जोरों पर है.

इसी कड़ी में प्रयागराज के कानपुर हाईवे पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के पास समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता तारिक सईद अज्जू का एक पोस्टर चर्चा में है. इस होर्डिंग में उन्होंने बीजेपी की “डबल इंजन सरकार” को चुनौती देते हुए अखिलेश यादव को “सिंगल इंजन नहीं, सुपर इंजन सरकार” बताया है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सपा का नया नारा: “फिर से चलेगी समृद्धि की बाजार…”

इस पोस्टर में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीरें प्रमुखता से लगी हैं. इसके साथ ही खुद तारिक सईद अज्जू की तस्वीर भी दिखाई दे रही है. पोस्टर पर लिखा है, "फिर से चलेगी समृद्धि की बाजार, जब 2027 में आएगी पीडीए सरकार". दिलचस्प बात यह है कि अज्जू ने अखिलेश यादव की ‘पीडीए’ परिभाषा को नया रूप देते हुए इसे “प्रगतिशील, दूरदर्शी और अमन पसंद” बताया है.

ट्रेन वाला पोस्टर बना चर्चा का केंद्र

होर्डिंग में एक ट्रेन बनी है, जिसमें अखिलेश यादव को ड्राइवर के रूप में दिखाया गया है. ट्रेन पर लिखा है, "समाजवादी पार्टी – एक मजबूत इंजन". यह पोस्टर राजनीतिक हलकों में खूब चर्चा बटोर रहा है. खास बात यह है कि सपा के भीतर ही इस पोस्टर को लेकर सबसे ज्यादा हलचल मची हुई है, जिससे संगठन के अंदर टिकट की प्रतिस्पर्धा साफ झलकती है.

कौन हैं तारिक सईद अज्जू?

तारिक सईद अज्जू प्रयागराज की मुंडेरा मंडी के बड़े आढ़त कारोबारी हैं और सपा में सक्रिय नेता हैं. वह शहर पश्चिमी विधानसभा सीट (261) से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं. इस पोस्टर के जरिए उन्होंने न केवल अपनी राजनीतिक मौजूदगी दिखाई है, बल्कि पार्टी हाईकमान के सामने अपनी वफादारी और सक्रियता भी जताने की कोशिश की है.

सियासी संदेश

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि ऐसे पोस्टर आने वाले दिनों में प्रदेश की सियासत को और गर्मा सकते हैं. सपा नेताओं का यह अभियान बताता है कि 2027 की जंग में प्रचार का मैदान अभी से सजा दिया गया है और पोस्टर ही अब नेताओं के टिकट का पहला इशारा बन चुके हैं.

संबंधित ख़बरें
Chhath Puja Wishes

Chhath Puja 2025: घाटों पर गूंजे छठ गीत, मैया से मांगी खुशहाली, छठ पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभकामनाएं!

Punjab government cabinet

पंजाब कैबिनेट की बैठक कल: शहीदी शताब्दी समारोह पर हो सकते हैं बड़े फैसले

Bihar Election 2025

बिहार चुनाव से पहले बीजेपी में बगावत! चार नेता 6 साल के लिए बाहर, पार्टी ने दिया कड़ा संदेश

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home