• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Uttar Pradesh

मायावती का बड़ा फैसला: समधी अशोक सिद्धार्थ को माफ कर पार्टी में लिया वापस

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने समधी और पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ को दोबारा पार्टी में शामिल कर लिया है।

  • Saurabh | 06 Sep 2025 05:57 PM
मायावती का बड़ा फैसला: समधी अशोक सिद्धार्थ को माफ कर पार्टी में लिया वापस

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने एक बड़ा राजनीतिक फैसला लिया है। उन्होंने अपने समधी और पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक सिद्धार्थ को माफ कर फिर से बसपा में शामिल कर लिया है। इस बारे में उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर जानकारी साझा की।

दरअसल, कुछ महीने पहले मायावती ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर कर दिया था। उस समय उन्होंने मायावती और बसपा नेतृत्व के खिलाफ नाराज़गी भी जाहिर की थी। लेकिन आज अशोक सिद्धार्थ ने एक्स पर एक लंबा पोस्ट लिखकर मायावती से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी। उन्होंने स्वीकार किया कि उनसे गलती हुई थी और वादा किया कि भविष्य में वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी और आंदोलन के लिए काम करेंगे।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

अशोक सिद्धार्थ ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वह बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि आगे से वे पूरी निष्ठा से बसपा आंदोलन को मजबूत करेंगे। इसी भावनात्मक अपील और पश्चाताप को देखकर मायावती ने भी बड़ा दिल दिखाया और उन्हें पार्टी में वापस लेने का ऐलान कर दिया।

मायावती ने अपने पोस्ट में लिखा कि अशोक सिद्धार्थ लंबे समय तक पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर रहे और राज्यसभा सांसद भी रहे। हालांकि कुछ समय पहले उन्हें पार्टी से बाहर करना पड़ा था। लेकिन अब जब उन्होंने सार्वजनिक तौर पर गलती मानी और माफी मांगी है, तो पार्टी के हित में उन्हें एक और मौका देना उचित है।

मायावती ने उम्मीद जताई कि अशोक सिद्धार्थ अब पूरी तरह तन, मन और धन से बसपा और आंदोलन को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह बाकी कार्यकर्ता पार्टी और आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं, उसी तरह सिद्धार्थ भी योगदान देंगे।

इससे पहले मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को भी वापस पार्टी में शामिल किया था। अब उनके समधी अशोक सिद्धार्थ की भी वापसी ने पार्टी के भीतर सियासी हलचल बढ़ा दी है।

संबंधित ख़बरें
CM Bhagwant Mann

CM भगवंत मान की तबीयत में सुधार, सिसोदिया और मां ने अस्पताल में लिया हालचाल

Akshay Kumar

पंजाब बाढ़ राहत: अक्षय कुमार से दिलजीत दोसांझ तक, सितारे बने मददगार

Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर बने इंडिया-A के कप्तान, ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ लखनऊ में दो टेस्ट मैच

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home