• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Uttar Pradesh

लिट्टी-चोखा से लेकर सियासी संदेश तक! यूपी में ब्राह्मण विधायकों की गुप्त बैठक से भाजपा में क्यों मचा हड़कंप?

UP Politics: यूपी में भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की सहभोज बैठक ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. संगठन बदलाव और मंत्रिमंडल फेरबदल के बीच इस जुटान के क्या हैं सियासी मायने, पढ़िए पूरी रिपोर्ट.

  • Samachaar Desk | 24 Dec 2025 02:37 PM
लिट्टी-चोखा से लेकर सियासी संदेश तक! यूपी में ब्राह्मण विधायकों की गुप्त बैठक से भाजपा में क्यों मचा हड़कंप?

उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाति हमेशा से सत्ता, संगठन और टिकट बंटवारे का अहम आधार रही है. चुनावी रणनीति हो या सरकार में भागीदारी हर स्तर पर जातीय संतुलन साधने की कोशिशें दिखाई देती हैं. ऐसे माहौल में जब किसी खास जाति के जनप्रतिनिधि एक मंच पर जुटते हैं, तो उसके सियासी मायने अपने आप निकलने लगते हैं. हाल ही में भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की एक बैठक ने प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है.

‘सहभोज’ के नाम पर जुटे ब्राह्मण विधायक

विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान कुशीनगर से भाजपा विधायक पीएन पाठक के लखनऊ स्थित बहुखंडी आवास पर ब्राह्मण विधायकों और विधान परिषद सदस्यों का सहभोज आयोजित हुआ. इस जुटान में करीब तीन दर्जन विधायक और एमएलसी शामिल बताए जा रहे हैं. बैठक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. आधिकारिक तौर पर इसे सामाजिक मिलन बताया गया, लेकिन इसके समय और माहौल ने इसे खास बना दिया.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

राजनीतिक चर्चाओं की भी लगी दावत

सहभोज के दौरान सिर्फ भोजन ही नहीं, बल्कि सियासी मुद्दों पर भी खुलकर बातचीत होने की खबर है. सामने आए वीडियो में विधायकों को प्रदेश में ब्राह्मणों की आबादी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और संगठन में भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा करते सुना जा सकता है. लिट्टी-चोखा और मंगलवार व्रत के भोजन के बीच हुई ये बातचीत कई संकेत दे रही है, जिसे महज संयोग मानना मुश्किल हो रहा है.

पहले भी दिख चुकी है जातीय गोलबंदी

यह पहला मौका नहीं है जब भाजपा के भीतर इस तरह की जातीय बैठक हुई हो. इससे पहले राजधानी लखनऊ में राजपूत विधायकों ने ‘कुटुंब मिलन’ के नाम पर बैठक की थी. इसके बाद कुर्मी विधायकों की अलग बैठक भी चर्चा में रही. लगातार हो रही इन बैठकों ने यह साफ कर दिया है कि पार्टी के भीतर अलग-अलग जातीय समूह अपनी भूमिका और हिस्सेदारी को लेकर सजग हो गए हैं.

संगठन और मंत्रिमंडल बदलाव से जुड़ रहे हैं मायने

यह जुटान ऐसे समय पर हुई है, जब भाजपा में संगठनात्मक बदलाव हो चुके हैं और आगे मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलें भी तेज हैं. हाल ही में पंकज चौधरी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने के बाद यह चर्चा और गहराई है कि सत्ता और संगठन में आगे किस वर्ग को कितनी अहमियत मिलेगी. ऐसे में ब्राह्मण विधायकों की यह बैठक सियासी संदेश के तौर पर देखी जा रही है.

संघ और भाजपा की बढ़ी चिंता

हिंदुत्व के साझा एजेंडे के तहत सभी वर्गों को एकजुट रखने की कोशिश कर रहे संघ और भाजपा के लिए इस तरह की जातीय गोलबंदी चिंता का कारण बन सकती है. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व ने बैठक में शामिल कई विधायकों से बातचीत शुरू कर दी है ताकि इसके पीछे के असली इरादों को समझा जा सके. गौरतलब है कि भाजपा में इस समय कुल 46 ब्राह्मण विधायक हैं, जिनकी भूमिका आने वाले दिनों में और अहम मानी जा रही है.

संबंधित ख़बरें
Namo Bharat Viral Video

चलती नमो भारत ट्रेन में शर्मनाक हरकत! वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, छात्रों पर FIR और कर्मचारी बर्खास्त

Epstein Files Case

एपस्टीन फाइल में ट्रंप का नाम! DOJ ने किया बड़ा खुलासा, फर्जी पत्र का सच जानें

Vaibhav Suryavanshi

14 साल की उम्र, 190 रन का तूफान! वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में मचा दिया कोहराम

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home