• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

कौन है ये 10 साल का नन्हा सरवन सिंह जिसे मिला है राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, क्या है वजह?

Who is Sarvan Singh: फिरोजपुर के 10 वर्षीय सरवन सिंह को ऑपरेशन सिंदूर में बहादुरी और सैनिकों को खाने-पानी पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं.

  • Samachaar Desk | 26 Dec 2025 05:55 PM
कौन है ये 10 साल का नन्हा सरवन सिंह जिसे मिला है राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, क्या है वजह?

Who is Sarvan Singh: पंजाब के फिरोजपुर जिले के छोटे से गांव तारावाली के 10 साल की सरवन सिंह ने अपनी अद्भुत बहादुरी और देशभक्ति से सभी का दिल जीता. दिल्ली में आयोजित एक समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया. सरवन ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के जवानों के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना पानी, चाय, दूध, लस्सी और अन्य जरूरी चीजें पहुंचाकर उनका हौसला बढ़ाया.

सरवन का साहस और देशभक्ति

मई 2025 में भारत-पाकिस्तान सीमा पर हालात बेहद तनावपूर्ण थे. दुश्मन देश के ड्रोन लगातार सीमा में घुसपैठ कर रहे थे और हर समय खतरा बना हुआ था. ऐसे समय में अधिकांश लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे थे. लेकिन सरवन सिंह, केवल 10 साल का बच्चा, अपने घर से निकलकर भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों तक रोज जरूरी चीजें पहुंचाता था.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सरवन अपनी छोटी साइकिल पर या पैदल ही जवानों तक ठंडा पानी, बर्फ, दूध, छाछ, चाय और राशन पहुंचाता था. चिलचिलाती धूप, दुश्मन की निगरानी और हमले के खतरे के बावजूद वो पीछे नहीं हटता था. उसकी इस निडर सेवा और सैनिकों के प्रति निष्ठा को देखते हुए उसे राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

अवॉर्ड मिलने पर सरवन की खुशी

सम्मान मिलने के बाद सरवन ने कहा, "जब पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू हुआ, तो हमारे गांव में सेना के जवान आए। मैंने सोचा कि मुझे उनकी सेवा करनी चाहिए. इसलिए मैं रोज दूध, चाय, छाछ और बर्फ लेकर जाता था. मुझे पुरस्कार पाकर बहुत अच्छा लग रहा है. मैं कभी सपने में भी नहीं सोच सकता था कि मुझे ऐसा सम्मान मिलेगा."

सरवन के इस बयान से साफ है कि उसका देशभक्ति का जज्बा उसके उम्र से कहीं अधिक है. वो न केवल अपने गांव और परिवार के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरणा बन गया है.

पंजाब के सीएम ने दी बधाई

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरवन सिंह को बधाई दी और कहा, "पंजाबियों के लिए यह गर्व की बात है कि फिरोजपुर के 10 साल के सरवन सिंह को राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया. हमारे गुरुओं द्वारा दी गई शिक्षाओं पर चलते हुए सरवन ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैनिकों की सेवा की. बच्चे के देशभक्ति और हौसले को सलाम."

मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि सरवन का उदाहरण सभी बच्चों के लिए प्रेरणादायक है. उसने दिखाया कि उम्र कभी भी देश सेवा करने के जज्बे में बाधा नहीं बन सकती.

भारतीय सेना ने सरवन को दिया समर्थन

सरवन के साहस और जज्बे को भारतीय सेना ने भी सराहा. फिरोजपुर छावनी में एक समारोह के दौरान पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने सरवन को सम्मानित किया. इसके अलावा सेना ने उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी भी ली.

सरवन ने पहले ही कहा था कि वो बड़ा होकर सेना में भर्ती होना चाहता है. उसने बताया, "मैं बड़ा होकर फौजी बनना चाहता हूं और देश की सेवा करना चाहता हूं." भारतीय सेना ने उसकी इस ख्वाहिश का सपोर्ट करते हुए उसे शिक्षा और मार्गदर्शन देने का वचन दिया.

छोटे से नायक की बड़ी प्रेरणा

सरवन की कहानी हमें यह सिखाती है कि बहादुरी और देशभक्ति की कोई उम्र नहीं होती. केवल 10 साल की उम्र में उसने सैनिकों के मनोबल को बढ़ाया और अपने साहस से पूरे देश को गौरवान्वित किया. उसकी मेहनत और निडरता ने यह साबित कर दिया कि छोटे कदम भी बड़े बदलाव ला सकते हैं. गांव तारावाली के छोटे से घर से निकलकर सीमा की चौकियों तक रोजाना सेवा पहुंचाना किसी भी उम्र के लिए आसान काम नहीं है. लेकिन सरवन ने यह किया और अपने जज्बे से दिखा दिया कि देशभक्ति सिर्फ शब्दों में नहीं, बल्कि कर्मों में झलकती है.

सरवन सिंह का उदाहरण सभी बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उसने दिखाया कि साहस, सेवा और देशभक्ति का कोई मापदंड नहीं होता. राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित होना केवल उसका व्यक्तिगत गौरव नहीं है, बल्कि यह पूरे भारत के बच्चों के लिए एक संदेश है कि उम्र कभी भी देश सेवा और बहादुरी के रास्ते में बाधा नहीं बन सकती.

Next:  कभी 75 रूपये थी पहली सैलरी, आज करोड़ों का मालिक है ये एक्टर, एक झलक के लिए तड़पते हैं लोग..!

Next:  Jaipur Violence News: जयपुर में मस्जिद के बाहर भड़की हिंसा! जानें क्या है पूरा मामला, क्यों भड़की हिंसा

संबंधित ख़बरें
rajasthan court

राजस्थान कोटपूतली-बहरोड़: चोरी के आरोपी को सिर्फ 5 दिन में सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला

Tarique Rehman

17 साल बाद बांग्लादेश लौटे तारिक रहमान, लाखों की भीड़ ने किया स्वागत, क्या बनेंगे अगले PM?

Hindu Vrat List 2026

Hindu Vrat List 2026: साल 2026 में ये 10 व्रत जीवन में लाएंगे सुख-समृद्धि, जानें तारीख और महत्व..!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home