• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

Tarn Taran bypoll 2025: AAP सीट बचाने की कोशिश में, मतदान जारी, जानें अब तक कितने प्रतिशत वोटिंग?

Tarn Taran bypoll: पंजाब के विधानसभा हलका 021-तरनतारण में आज उपचुनाव जारी है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हो रहा है। इस हलके में कुल 1,92,838 मतदाता हैं।

  • Saurabh | 11 Nov 2025 02:02 PM
Tarn Taran bypoll 2025: AAP सीट बचाने की कोशिश में, मतदान जारी, जानें अब तक कितने प्रतिशत वोटिंग?

Tarn Taran bypoll 2025: पंजाब के तरनतारन विधानसभा सीट पर उपचुनाव पर मतदान चल रहा था जो सुबह 7 बजे से शाम बजे तक हुआ। निर्वाचन आयोग के अनुसार, 59.28% लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पैरामिलिट्री फोर्सेज की तैनाती के साथ-साथ स्थानीय पुलिस भी लगातार क्षेत्र में पेट्रोलिंग करती रही।

यह उपचुनाव इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह सीट पिछले विधायक के इस्तीफे के चलते खाली हुई थी। ऐसे में यह चुनाव सिर्फ प्रतिनिधि चुनने का मामला नहीं, बल्कि राज्य की मौजूदा राजनीति और जनता के मूड को समझने का संकेत भी माना जा रहा है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

LIVE Updates

शाम 5 बजे तक 59.28% मतदान

तरनतारन उपचुनाव के लिए शाम पांच बजे तक 59.28% मतदान हुआ था।

दोपहर 3 बजे तक 47.48% मतदान

उपचुनाव में दोपहर तीन बजे तक 47.48% मतदान हो चुका है।

दोपहर 1 बजे तक 36.62 प्रतिशत मतदान

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 1 बजे तक कुल 36.62 प्रतिशत मतदाता अपने मत का इस्तेमाल कर चुके हैं। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रशासन द्वारा कड़े प्रबंध किए गए हैं और सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा बल तैनात हैं।

मतदान प्रतिशत और जानकारी

सुबह 11 बजे तक 23.05% वोटिंग हुई है। इस हलके में कुल 1,92,838 मतदाता हैं। इनमें 1,00,933 पुरुष, 91,897 महिला और 8 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 1,357 सर्विस वोटर, 1,657 उम्रदराज़ मतदाता (85 साल से ऊपर), 306 NRI वोटर और 1,488 दिव्यांग मतदाता हैं। 18 से 19 साल के मतदाताओं की संख्या 3,333 है।

उम्मीदवार और पार्टियां

इस उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 4 पारंपरिक पार्टियों के, 2 रजिस्टर्ड पार्टियों के और 9 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। प्रमुख उम्मीदवार इस प्रकार हैं...

आम आदमी पार्टी (AAP): हरमीत सिंह संधू

कांग्रेस: कर्नबीर सिंह बुरज

भाजपा (BJP): हरजीत सिंह संधू

शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal): सुखविंदर कौर रंधावा

आजाद उम्मीदवार (वारिस पंजाब दे): मंदीप सिंह

चुनाव की पृष्ठभूमि

तरनतारन सीट आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह के जून 2025 में निधन के कारण खाली हुई थी। इस उपचुनाव का परिणाम 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल पर असर डाल सकता है। इसलिए सभी पार्टियां इसे लेकर पूरी ताकत झोंक रही हैं।

विवाद और आरोप

इस उपचुनाव के बीच शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उन्हें और उनके समर्थकों को अवैध रूप से परेशान किया जा रहा है।

संबंधित ख़बरें
Red Fort Blast

Red Fort Blast: कौन है दिल्ली कार ब्लास्ट का मुख्य संदिग्ध डॉ. उमर मोहम्मद? फरीदाबाद आतंक मॉड्यूल से जुड़े हैं तार!

Red Fort Blast

Red Fort Blast: दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा… दिल्ली में हुए ब्लास्ट पर PM Modi का पहला रिएक्शन!

Jyoti Singh

Bihar Election 2025: ज्योति सिंह के होटल में छापेमारी से मचा बवाल, पवन सिंह की पत्नी ने लगाया साजिश का आरोप

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home