• Tuesday, May 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब में बदलेगा मौसम का मिज़ाज: बसंत पर बरसेंगे बादल! 24 घंटे का अलर्ट जारी

पंजाब में बसंत के मौसम का रंग इस बार फीका पड़ता नजर आ रहा है. राज्य के कई हिस्सों में मौसम अचानक करवट लेने वाला है. पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने अगले 24 घंटों के लिए खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है.

  • Saurabh | 22 Jan 2026 07:53 PM
पंजाब में बदलेगा मौसम का मिज़ाज: बसंत पर बरसेंगे बादल! 24 घंटे का अलर्ट जारी

पंजाब में बसंत के मौसम का रंग इस बार फीका पड़ता नजर आ रहा है. राज्य के कई हिस्सों में मौसम अचानक करवट लेने वाला है. पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने अगले 24 घंटों के लिए खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है. अलर्ट के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज़ हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के इस अलर्ट के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है. अनुमान है कि कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और मौसम से जुड़ी ताज़ा जानकारी पर नज़र रखने की सलाह दी गई है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

किन जिलों में रहेगा खराब मौसम का असर

SDMA के मुताबिक यह खराब मौसम स्थिति अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मोगा, मलेरकोटला, पठानकोट, पटियाला, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर, SAS नगर और तरनतारन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर देखने को मिल सकती है.

गरज-चमक, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का खतरा

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कई क्षेत्रों में तेज़ गरज के साथ बारिश होगी. इसके साथ ही कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है. तेज़ हवाओं के कारण पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता.

किसानों और यात्रियों को विशेष सावधानी की सलाह

प्रशासन ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं. वहीं यात्रियों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान गैर-जरूरी यात्रा से बचें और वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें.

प्रशासन की अपील: सुरक्षित रहें, सतर्क रहें

SDMA और जिला प्रशासन ने लोगों से खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है. खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है. आमतौर पर बसंत का मौसम खुशनुमा माना जाता है, लेकिन इस बार मौसम की यह अचानक बदली हुई तस्वीर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत ड़ने पर आगे भी अलर्ट जारी किया जा सकता है.

संबंधित ख़बरें
 amazon sale offers

Amazon Sale 2026: सेल के आखिरी दिन इस फोन पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, कीमत जान कहेंगे वाहह!

Punjab Mukh Mantri Sehat Yojana

क्या है मान सरकार की कैशलेश योजना, किन परिवारों को मिलेगा लाभ? पढ़ें CM सेहत योजना के बारे में सबकुछ

Platinum Minutes Road Safety

प्लैटिनम मिनट्स में जिंदगी बचा रही मान सरकार! 15 मिनट में एक्सीडेंट साइट पहुंच रही सड़क सुरक्षा फोर्स

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home