• Tuesday, May 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

क्या है मान सरकार की कैशलेश योजना, किन परिवारों को मिलेगा लाभ? पढ़ें CM सेहत योजना के बारे में सबकुछ

पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ लॉन्च कर राज्य के हर परिवार को ₹10 लाख तक का मुफ्त कैशलेस इलाज देने का ऐलान किया है. केजरीवाल और भगवंत मान ने इसे आज़ादी के बाद की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना बताते हुए 65 लाख परिवारों को इसका लाभ मिलने की बात कही है.

  • Saurabh | 22 Jan 2026 07:00 PM
क्या है मान सरकार की कैशलेश योजना, किन परिवारों को मिलेगा लाभ? पढ़ें CM सेहत योजना के बारे में सबकुछ

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का शुभारंभ किया. इस योजना के तहत पंजाब के हर परिवार को ₹10 लाख तक का मुफ्त कैशलेस इलाज मिलेगा.

इस यूनिवर्सल हेल्थकेयर कवर के दायरे में राज्य के करीब 65 लाख परिवार आएंगे. पंजाब का कोई भी निवासी, जिसके पास आधार कार्ड और वोटर कार्ड है, इस योजना का लाभ उठा सकेगा. योजना के अंतर्गत 2,500 से अधिक मेडिकल प्रक्रियाएं सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ कुछ सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी कवर की जाएंगी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

क्या है मान सरकार की कैशलेश योजना?

योजना के शुभारंभ के मौके पर अरविंद केजरीवाल ने इसे न सिर्फ पंजाब, बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक दिन बताया. उन्होंने कहा कि पिछले 75 वर्षों में कई सरकारें आईं, लेकिन लोगों के स्वास्थ्य की सही मायनों में चिंता नहीं की गई. केजरीवाल ने भगवंत मान सरकार की सराहना करते हुए कहा कि AAP के चार साल का कार्यकाल पंजाब के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा.

स्वास्थ्य क्षेत्र में उपलब्धियों का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने बताया कि बीते चार वर्षों में पंजाब में करीब 1,000 मोहल्ला क्लिनिक शुरू किए गए हैं और आने वाले समय में 500 और मोहल्ला क्लिनिक खोले जाएंगे. इसके अलावा गांवों में 2,500 ‘पिंड क्लिनिक’ स्थापित किए जाएंगे.

उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 75 साल में पंजाब में सिर्फ 400 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बने, जबकि AAP सरकार ने चार साल में इससे कई गुना ज्यादा काम किया. केजरीवाल ने दावा किया कि बीते चार वर्षों में AAP सरकार ने पंजाब के लिए उतना काम किया है, जितना पिछली सरकारें 75 साल में भी नहीं कर पाईं. उन्होंने बताया कि राज्य में 1,100 डॉक्टरों और विशेषज्ञों की नियुक्ति की गई है, जिससे अब सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी नहीं रही.

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे पंजाब के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ आज़ादी के बाद की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है, जिससे आम लोगों को सीधे तौर पर बड़ा लाभ मिलेगा.

संबंधित ख़बरें
Basant Panchmi:

Basant Panchmi: 23 या 24 जनवरी? कब है बसंत पंचमी 2026, जानें सही तिथि और शुभ संयोग..!

anupam kher

Anupam Kher: बेटे सिकंदर ने जड़ दिया पिता अनुपम खेर को थप्पड़, आगे जो हुआ वो देखने लायक है: Video

 amazon sale offers

Amazon Sale 2026: सेल के आखिरी दिन इस फोन पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, कीमत जान कहेंगे वाहह!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home