• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

लुधियाना की जामा मस्जिद के बाहर शाही इमाम पर ईंटों से हमला! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

लुधियाना की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के बाहर पंजाब के शाही इमाम मौलाना उस्मान रहमानी लुधियानवी पर हमला किया गया. दुकानों के मालिकाना हक को लेकर चल रहे विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों ने उन पर ईंटों से हमला और मारपीट की.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 09 Feb 2026 12:11 PM
लुधियाना की जामा मस्जिद के बाहर शाही इमाम पर ईंटों से हमला! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Punjab News: पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी पर लुधियाना की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के बाहर हुए हमले से इलाके में हड़कंप मच गया है. यह घटना मस्जिद परिसर में बनी दुकानों के मालिकाना हक को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद का नतीजा बताई जा रही है. आरोप है कि एक ही परिवार के तीन लोगों ने शाही इमाम पर ईंटों से हमला किया और उनके साथ मारपीट की.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है. थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

दुकानों के मालिकाना हक को लेकर भड़का विवाद

पुलिस को दी गई शिकायत में जामा मस्जिद के कार्यालय प्रभारी मोहम्मद मुजाहिद ने बताया कि फिलहाल मस्जिद का नवीनीकरण कार्य चल रहा है, जिसकी देखरेख स्वयं शाही इमाम कर रहे हैं. एक फरवरी की दोपहर करीब तीन बजे शाही इमाम मस्जिद पहुंचकर चल रहे काम का निरीक्षण कर रहे थे, तभी ब्राउन रोड निवासी उबैद उर रहमान, उसका बेटा अतीक उर रहमान और मोहम्मद अहमद वहां पहुंचे.

शिकायत के अनुसार, तीनों आरोपियों ने पहले शाही इमाम के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया. जब शाही इमाम ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि उबैद उर रहमान ने जान से मारने की नीयत से शाही इमाम की ओर ईंट फेंकी और थप्पड़ भी मारे.

जब शोर सुनकर कार्यालय प्रभारी मोहम्मद मुजाहिद और शाहनवाज अहमद बीच-बचाव के लिए आगे आए, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की. आसपास के लोग जब इकट्ठा होने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए.

पहले भी हो चुकी हैं पंचायत स्तर पर बातचीत

मुजाहिद ने आरोप लगाया कि हमलावर मस्जिद की दुकानों पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं और पहले भी कई बार शाही इमाम को धमकियां दे चुके हैं. विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत स्तर पर कई बार प्रयास किए गए, लेकिन आरोपियों के अड़ियल रवैये के चलते कोई समाधान नहीं निकल सका.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुकानों के मालिकाना हक को लेकर यह पुराना विवाद है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.

संबंधित ख़बरें
Petrol Diesel Rate Today

Petrol Diesel Rate Today: आज कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम, चेक कर लें अपने शहर की लिस्ट

Punjab Weather

फरवरी के दूसरे हफ्ते में पंजाब में मौसम का बड़ा बदलाव! धूप के साथ बढ़ा तापमान, रातों में ठंड बरकरार

Operation Prahar 2.0

गैंगस्टरों पर 72 घंटे का महाप्रहार! पंजाब में शुरू हुआ Operation Prahar 2.0, 12 हजार पुलिस मैदान में

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home